{"_id":"64ba15f31ce799327b0fa427","slug":"rajasthan-rajya-sabha-deputy-chairman-panel-reconstituted-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: उपसभापति पैनल का पुनर्गठन; राजस्थान से सांसद घनश्याम तिवाड़ी शामिल, पैनल में 4 महिलाओं समेत अब 8 सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: उपसभापति पैनल का पुनर्गठन; राजस्थान से सांसद घनश्याम तिवाड़ी शामिल, पैनल में 4 महिलाओं समेत अब 8 सदस्य
Fri, 21 Jul 2023 10:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:53 AM IST
सार
पहली बार लैंगिक समानता लाते हुए पैनल में 50 प्रतिशत महिला सदस्यों को भागीदारी दी गई है। चारों महिला सदस्य पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनी हैं।
विज्ञापन
सभापति जगदीप धनखड़
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन के उपसभापति पैनल का पुनर्गठन कर दिया है। इसमें राजस्थान से राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
उपसभापति पैनल में विख्यात धाविका पीटी उषा और सांसद घनश्याम तिवाड़ी समेत 8 सदस्यों को शामिल किया गया है। विशेष बात यह कि पहली बार लैंगिक समानता लाते हुए पैनल में 50 प्रतिशत महिला सदस्यों को भागीदारी दी गई है। यह चारों महिला सदस्य पहली बार राज्यसभा की सदस्य बनी हैं, जबकि घनश्याम तिवाड़ी राजस्थान से हैं। खुद जगदीप धनकड़ भी राजस्थान के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
पैनल में ये आठ सदस्य शामिल
प्रसिद्ध धाविका पीटी उषा, एस. फांगनोन कोन्याक, डॉक्टर फौजिया खान और सुलता देव इसमें शामिल हैं। इनके अलावा विजय साई रेड्डी, घनश्याम तिवाड़ी, डॉ. एल. हनुमंथैया और शुखेंदु शेखर रे को भी उपसभापति पैनल में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सभापति चेयर हुई डिजिटल, टेबलेट से काम
राज्यसभा के सभापति ने गुरुवार से पूरी तरह डिजिटल फॉर्मेट पर काम करना शुरू कर दिया है। सभापति अब सदन के संचालन के दौरान सदस्यों की उपस्थिति, बोलने वाले सदस्यों के विवरण और अन्य प्रासंगिक जानकारी आदि कामकाज के लिए इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट उपयोग करेंगे।