फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Polities CP Joshi said When the elections started Congress started remembering Shri Ram

Rajasthan: सीपी जोशी बोले- चुनाव आने लगा तो कांग्रेस को श्री राम याद आने लगे, ये लोग ही कहते थे राम काल्पनिक

Wed, 16 Aug 2023 02:58 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 16 Aug 2023 02:58 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ महीने ही बचे है। लेकिन पार्टियों में जुबानी-जंग शुरू हो गई हैं। राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जब भी चुनाव आते है कांग्रेस को श्री राम याद आने लगते है।

विज्ञापन
Rajasthan Polities CP Joshi said When the elections started Congress started remembering Shri Ram
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि चुनाव आया तो राम याद आए है। यह वहीं कांग्रेस के लोग है, जिन्होंने कहा था कि राम काल्पनिक है, साथ ही जिन्होंने करौली में जय श्री राम के नारे लगाने पर मुकदमा दर्ज किया था। 

विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने प्रेस से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया। कहा कि इनको राम याद आए यही भाजपा की जीत है। जोशी बोले कि इन्होंने तो जय श्री राम बोलने वालो पर मुकदमा दर्ज किया था करौली में, यह तो कहते थे राम काल्पनिक है, यह तो हमेशा तुष्टिकरण के लिए राम को नकारते थे, इन्होंने तो महात्मा गांधी जिन्होंने है राम को माना, उसको भी नकार दिया। इनको राम याद आये बढ़िया है, परंतु जनता नहीं भूलेगी की इन्होंने क्या किया है। 
विज्ञापन


जोशी ने फूड पैकेट योजना पर कहा कि चुनाव समय इस तरह की योजना कोई ओचित्य नहीं, यह राजस्थान की जनता है। स्वाभिमानी जनता है। फूड पैकेट देकर जनता को लुभाने का काम कर रहे है। पहले दिन से ये काम करते तो अच्छा होता। जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश के लिए होनी चाहिए यह मेरी सोच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सी पी जोशी ने कहा कि कानून व्यवस्था एक बड़ा विषय है। कल ही तीन हत्या हुई है। कौन इसे रोकेगा, कैसे अपराधियों में डर होगा। लेकिन यहां जनता में डर बना हुआ पहले कलेक्टर, एसपी की ही कांफ्रेंस होती थी, लेकिन अब बंद हो गया राजस्थान तबादलो का अखाड़ा बन गया। जोशी बोले कि मोदी के राज में जो काम हुआ है वो काम 60 साल में भी नहीं हुए। 9 साल की मोदी सरकार में बहुतेरे काम हुए है।

इस सरकार ने कुर्सी बचाने के अलावा कुछ नही किया। किसानों का आज तक कर्जा माफ नही हो पाया। दुष्कर्म में राजस्थान आज एक नंबर आया है। जनता जवाब मांग रही है। प्रदेश के नए जिलों लेकर कहा कि वादा सरकार ने किया उसे शुरूआत से जनता के लिए करने चाहिए थे। किसी भी जिले को बनाने के लिए एक बजट होता है।

परिवारवाद पर बोलते हुए जोशी ने कहा मोदी जी सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं। लेकिन यह लोग सिर्फ परिवारवाद, भारत तेरे टुकड़े होंगे, इसका नारा इन लोगों ने दिया। राहुल गांधी विदेश जाकर देश को नीचा दिखा रहे है। सरकार ने युवाओं का भविष्य खराब किया है। बेरोजगारी भत्ता अभी तक नहीं दिया गया। युवाओं से डर रही सरकार। कॅालेजों में चुनाव नही करवा रहे यह लोग। यह लोग ठीक से काम करते तो फोन टेप कराने की जरूरत नही पड़ती।


बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पर जोशी बोले जल्द इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। भाजपा विश्वास में यकीन रखती है। अधिक विश्वास में नहीं, राजस्थान में यात्रा निकाली जाएगी और सब काम समय पर ही होगा। गारंटी कार्ड की बात करते हुए जोशी बोले कि जिस सरकार की गारंटी नहीं है वह लोग वापस मोबाइल बांटने की गारंटी दे रहे हैं। सम्पूर्ण कर्जा माफ करने की गारंटी दी थी जो अभी तक नही हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed