फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics: Sachin Pilot says Vasundhara Raje should visit whole of Rajasthan, not Jhalawar

Rajasthan Politics: वसुंधरा के गढ़ में पहुंचे सचिन पायलट, बोले- राजे झालावाड़ नहीं पूरे राजस्थान का दौरा करें

Mon, 14 Apr 2025 05:17 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 14 Apr 2025 05:17 PM IST
सार

Rajasthan Politics:  कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट सोमवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गृह क्षेत्र झालावाड़ में पहुंचे। यहां उन्होंने राजे पर तंज कसते हुए कहा, उन्हें झालावाड़ नहीं पूरे राजस्थान का दौरा करना चाहिए।

विज्ञापन
Rajasthan Politics: Sachin Pilot says Vasundhara Raje should visit whole of Rajasthan, not Jhalawar
कांग्रेस नेता सचिन पायलट और भाजपा नेत्री वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट एक बार फिर से राजस्थान में सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। सोमवार को सचिन पायलट पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गृह जिले झालावाड़ में पहुंचे। यहां रतनपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में पायलट ने बीजेपी सरकार और वसुंधरा राजे पर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि वसुंधरा राजे को झालावाड़ के अलावा पूरे राजस्थान का दौरा भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भी वसुंधरा राजे की बात सुनी जाती है। पायलट ने कहा कि वसुंधरा झालावाड़ में बोलीं तो अधिकारी को एपीओ कर दिया गया। उनकी नाराजगी को लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sawai Madhopur: अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर गरमाई सियासत, कांग्रेस विधायक ने BJP मंडल अध्यक्ष को घेरा
विज्ञापन

 
कांग्रेस नेता पायलट ने कहा कि हम विपक्ष में हैं और सत्ता के नशे में चूर लोग हमारी नहीं सुन रहे हैं। लेकिन कम से कम वसुंधरा राजे की सुनी जा रही है तो उन्हें झालावाड़ के अलावा प्रत्येक संभाग का दौरा करना चाहिए। राजे दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पायलट ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग संविधान का अपमान कर रहे हैं। ताकतवर लोग अत्याचार और उत्पीड़न कर रहे हैं। दलित कमजोर और पिछड़े वर्ग के मन में सुरक्षा को लेकर शंका पैदा हो गई है। देश और प्रदेश में शासन करने वाले लोग संविधान को सामने रखकर शासन तो कर रहे हैं, लेकिन उसके प्रावधानों को नहीं मान रहे। पायलट ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पुलिस आम जनता के साथ जो व्यवहार कर रही है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अलवर में दलित नेताओं के मंदिर जाने पर बीजेपी नेता शुद्धिकरण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Barmer News: बाड़मेर में दंपती ने अनोखे तरीके से मनाई अंबेडकर जयंती, पति-पत्नी ने लिया देहदान का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed