फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Politics heats up over tampering of Ambedkar statue, Indira Meena attacks BJP Mandal President

Sawai Madhopur: अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर गरमाई सियासत, कांग्रेस विधायक ने BJP मंडल अध्यक्ष को घेरा

Mon, 14 Apr 2025 03:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 14 Apr 2025 03:06 PM IST
सार

Sawai Madhopur: कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि वर्ष 2022 में उनके प्रयासों से अंबेडकर सर्कल का निर्माण कराया गया था और उसका सौंदर्यीकरण कार्य अभी भी चल रहा था। लेकिन जयंती से ठीक पहले कुछ असामाजिक तत्वों (जो उनके अनुसार भाजपा से जुड़े हैं) ने शराब के नशे में निर्माण कार्य को रोका, उद्घाटन पट्टिका को तोड़ा और टाइलों को नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Politics heats up over tampering of Ambedkar statue, Indira Meena attacks BJP Mandal President
अबंडेकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर गरमाई सियासत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से ठीक पहले सवाई माधोपुर के बौंली में स्थित अंबेडकर सर्कल पर हुई तोड़फोड़ की घटना ने इलाके की राजनीति को गरमा दिया है। घटना को लेकर कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा और भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित के बीच जोरदार टकराव देखने को मिला। यह विवाद अब महज एक प्रतिमा को लेकर नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय और प्रशासनिक निष्क्रियता पर एक बड़ा राजनीतिक विमर्श बनता जा रहा है।

विज्ञापन

 
विधायक ने लगाया बीजेपी से जुड़े असामाजिक तत्वों पर आरोप
विधायक इंदिरा मीणा ने इस घटना को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तीखा बयान साझा करते हुए लिखा कि बौंली में संविधान और बाबा साहेब के विरोधियों का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में उनके प्रयासों से अंबेडकर सर्कल का निर्माण कराया गया था और उसका सौंदर्यीकरण कार्य अभी भी चल रहा था। लेकिन जयंती से ठीक पहले कुछ असामाजिक तत्वों (जो उनके अनुसार भाजपा से जुड़े हैं) ने शराब के नशे में निर्माण कार्य को रोका, उद्घाटन पट्टिका को तोड़ा और टाइलों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Constitution Park: ओम बिरला ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण, कहा- कोटा बनेगा संवैधानिक शिक्षा का केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप
इंदिरा मीणा ने घटना के दौरान पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि जब एक पुलिसकर्मी ने घटना का वीडियो बनाना चाहा, तो उसे गालियां दी गईं और अपमानित किया गया। बावजूद इसके पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की, बल्कि उन्हें संरक्षण देने का काम किया। उन्होंने इसे प्रशासन की कमजोरी और मिलीभगत का उदाहरण बताया और इस शर्मनाक कृत्य की कड़ी निंदा की।



 
‘बाबा साहेब पर हमला, संविधान पर हमला’
अपने बयान में विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि करोड़ों दलितों, वंचितों और शोषितों की आशा और आवाज हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ सिर्फ एक मूर्ति को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि यह उस संविधान पर हमला है जो हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है।

यह भी पढ़ें- Alwar News: नेता प्रतिपक्ष ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, ऐन मौके पर रद्द हुआ राहुल का दौरा
 
लोकतांत्रिक नींव को बताया खतरे में
इंदिरा मीणा ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि भाजपा शासन में लगातार महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटनाएं न केवल समाज को विभाजित करने का प्रयास हैं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक नींव पर भी सीधा प्रहार हैं। उन्होंने प्रशासन से इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed