फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics Madan Rathore Hits Out at Congress Says Handle Your Own House Everything Is Fine Here

Rajasthan Politics: 'अपना घर संभालें, हमारे यहां सब व्यवस्थित है'...मदन राठौड़ का कांग्रेस पर तीखा हमला; जानें

Sun, 01 Jun 2025 04:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 01 Jun 2025 04:09 PM IST
सार

Madan Rathore: सीजफायर मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए राठौड़ ने कहा कि ट्रंप ने खुद स्पष्ट किया है कि उन्होंने कोई मध्यस्थता नहीं की। हमारा नेतृत्व भी साफ कर चुका है कि हम किसी भी प्रकार की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करते। आगे क्या कुछ कहा, आइये जानते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Politics Madan Rathore Hits Out at Congress  Says Handle Your Own House Everything Is Fine Here
मदन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के सवालों का करारा जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई अंतर्कलह नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि "ये लोग हमारे यहां अंतर्कलह ढूंढ रहे हैं, जबकि खुद आपसी खींचतान में उलझे हुए हैं।
विज्ञापन


राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि डोटासरा और टीकाराम जूली एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं। डोटासरा ने तो सदन में ऐसा व्यवहार किया है कि अब वे शर्म के मारे विधानसभा नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपना घर संभालना चाहिए। हमारे यहां तो सब कुछ व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से चल रहा है। पार्टी नेतृत्व भी हमारे कार्यों की सराहना कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार में अगर कांग्रेस की चल रही है तो खुश होना चाहिए
डोटासरा के उस बयान पर कि सरकार में मंत्रियों से ज्यादा तो उनकी चल रही है, राठौड़ ने कहा कि अगर उनकी ज्यादा चल रही है तो यह पारदर्शिता का प्रमाण है। उनको खुशी होनी चाहिए कि सभी की बात सुनी जा रही है। हमारा उद्देश्य प्रदेश का विकास है और हमने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं कि जनहित के कार्यों में कोई कोताही न हो।

पढे़ं: सरिस्का से खुशखबरी: बाघिन एसटी-19 पहली बार बनी मां, चार शावकों को दिया जन्म; बाघों की संख्या बढ़कर हुई 48


सीजफायर और पाकिस्तान पर राठौड़ का बयान
सीजफायर मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए राठौड़ ने कहा कि ट्रंप ने खुद स्पष्ट किया है कि उन्होंने कोई मध्यस्थता नहीं की। हमारा नेतृत्व भी साफ कर चुका है कि हम किसी भी प्रकार की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करते। पाकिस्तान ने खुद माफी मांगी और हमारी शर्तों पर युद्ध रोकने की गुहार लगाई। प्रधानमंत्री ने बीकानेर से खुली चुनौती दी थी, जिसे पाकिस्तान की जनता ने भी सुना। इससे ज्यादा स्पष्टता क्या हो सकती है?

हर मौके पर संसद सत्र की मांग करना बचकाना
संसद सत्र बुलाने की विपक्ष की मांग पर तंज कसते हुए राठौड़ ने कहा कि सत्र तो आएगा ही, थोड़ा धैर्य रखें। तब तक मुद्दे इकट्ठा करें और उन्हें सदन में रखें। हर वक्त सत्र की मांग करना यह दिखाता है कि इनके पास करने को कोई और काम नहीं है।

कांग्रेस ने की संविधान की हत्या
राठौड़ ने कांग्रेस पर संविधान के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में कई बार संविधान की हत्या की है। आपातकाल लगाया, चुनी हुई सरकारें गिराईं और भारत माता की जय बोलने पर लोगों को जेल में डाला। अब यही लोग हमें संविधान का पाठ पढ़ा रहे हैं। राठौड़ के इन बयानों से साफ है कि बीजेपी विपक्ष के हर आरोप का तीखा और तथ्यों पर आधारित जवाब देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed