फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Good news from Sariska: Tigress ST-19 became a mother for the first time, gave birth to four cubs

सरिस्का से खुशखबरी: बाघिन एसटी-19 पहली बार बनी मां, चार शावकों को दिया जन्म; बाघों की संख्या बढ़कर हुई 48

Sun, 01 Jun 2025 03:37 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 01 Jun 2025 03:37 PM IST
सार

अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

विज्ञापन
Good news from Sariska: Tigress ST-19 became a mother for the first time, gave birth to four cubs
कैमरा ट्रेप में नजर आई एसटी 19 टाइग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां बाघिन एसटी-19 पहली बार मां बनी है और उसने एक साथ चार शावकों को जन्म दिया है। यह शावक अलवर जिले के सरिस्का बफर रेंज के बरेली-बाड़ी क्षेत्र में कैमरा ट्रैप में कैद हुए हैं। इसके साथ ही सरिस्का में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई है।

विज्ञापन

वन विभाग ने कैमरा ट्रैप से प्राप्त तस्वीरों के आधार पर शावकों की मौजूदगी की पुष्टि कर दी है। बाघिन एसटी-19 के चार-चार शावकों के जन्म ने वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों को उत्साह से भर दिया है। सरिस्का में पहले भी बाघिन एसटी-12 और एसटी-22 शावकों को जन्म दे चुकी हैं, लेकिन एसटी-19 के लिए यह पहला प्रसव है — और खास बात यह है कि उसने एक साथ चार शावकों को जन्म दिया है, जो एक दुर्लभ और हर्षजनक घटना है।

विज्ञापन

बफर जोन में जन्मे शावक
इन शावकों का जन्म बफर जोन में हुआ है, जहां पहले से ही कुछ बाघों की मौजूदगी है और उनकी नियमित साइटिंग भी हो रही है। बफर जोन में बाघों की बढ़ती संख्या संकेत देती है कि आने वाले समय में यह क्षेत्र कोर एरिया के बराबर सक्रिय हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  मोबाइल लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर सौंपे गए; नकली चेन की गई बरामद

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अभी तो ये शावक अपनी मां के साथ हैं, लेकिन जैसे-जैसे ये बड़े होंगे, आगामी दो-तीन वर्षों में ये अपनी खुद की टेरिटरी बना सकते हैं, जिससे सरिस्का का बाघ संरचना और अधिक सशक्त होगी।

2005 के बाद सरिस्का फिर हुआ गुलजार
गौरतलब है कि वर्ष 2005 में सरिस्का से बाघ पूरी तरह से विलुप्त हो गए थे, जिसके बाद पुनर्वास कार्यक्रम शुरू किया गया। तब से लेकर अब तक की यात्रा में यह एक अहम उपलब्धि है कि सरिस्का एक बार फिर से पूरी तरह आबाद हो रहा है। वन विभाग और सरिस्का के वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। चार शावकों की तस्वीर सामने आने के बाद रिजर्व में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed