फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics CM Ashok Gehlot comment on Sachin Pilot in paper leak case

Politics: '...बुद्धि का दिवालियापन नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे’, पेपर लीक मामले में गहलोत का पायलट पर पलटवार

Fri, 26 May 2023 08:12 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 26 May 2023 08:12 AM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर जवाबी हमला बोला है। सीएम गहलोत ने कहा, पेपर आउट होने वाले छात्रों को मुआवजे की मांग हो रही है। बताइए क्या यह मांग पूरी हो सकती है क्या?
 

विज्ञापन
Rajasthan Politics CM Ashok Gehlot comment on Sachin Pilot in paper leak case
सचिन पायलट और अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में सिंधी कैंप बस स्टैंड के नए टर्मिनल का लोकार्पण के अवसर पर सीएम अशोक गहलोत ने बिना नाम लिए सचिन पायलट पर एक बार फिर जोरदार निशाना साधा है। सचिन पायलट द्वारा सरकार से की गई पेपर लीक घटनाओं से प्रभावित युवाओं को मुआवजा देने की मांग पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा, कुछ लोग कहते हैं कि पेपर लीक का मुआवजा मिलना चाहिए, अब ऐसी मांग को तो बुद्धि का दिवालियापन नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे?

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने सिंधी कैंप बस स्टैंड के नए टर्मिनल के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा, पेपर आउट हो गए तो जो काम सरकार ने अच्छे किए वह पीछे हो गए। पेपर आउट तो गुजरात और उत्तर प्रदेश में अनेकों हो गए होंगे, पेपर आउट कहां नहीं हो रहे हैं? हमारे यहां पेपर लीक के खिलाफ कानून हमने बनाया है, जेलों में हम पेपर आउट करने वाले लोगों को भेज रहे हैं, हमने पेपर लीक करने वाले 200 लोगों को जेल में भेजा है। ऐसा कहां किसने किया है? 
विज्ञापन


विपक्ष के पास कोई बात नहीं है तो वह पेपर आउट की बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मुआवजा दो, ऐसी मांग की जाती है, पेपर आउट हो गया इसलिए इनको मुआवजा मिलना चाहिए। इसको क्या बुद्धि का दिवालियापन नहीं कहेंगे? मुआवजा दो, दुनिया के इतिहास में इस तरह की कोई मांग की है क्या? पेपर आउट हो गया कहीं पर तो जो बच्चे परीक्षा नहीं दे पाए उनको मुआवजा दो, क्या सरकार मुआवजा दे सकती है? ऐसी ऐसी मांगे की जाती हैं क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed