Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Police Advises Indians Travelling to UAE to Get Adequate Medical Insurance

राजस्थान: यूएई जाने से पहले ये काम जरूर कर लें, वरना लाखों का बिल पड़ सकता है भारी; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 19 Nov 2026 04:45 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 19 Nov 2026 04:45 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस ने यूएई जाने और वहां रह रहे भारतीयों को पर्याप्त मेडिकल इंश्योरेंस लेने की सलाह दी है। बीमा में आपात इलाज, कैशलेस सुविधा और भारत वापसी का मेडिकल खर्च भी शामिल होना चाहिए, ताकि भारी अस्पताल बिल से बचा जा सके।

विज्ञापन
Rajasthan Police Advises Indians Travelling to UAE to Get Adequate Medical Insurance
यात्रा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने की तैयारी कर रहे हैं तो पासपोर्ट, वीजा और टिकट के साथ मेडिकल इंश्योरेंस की भी व्यवस्था जरूर कर लें। वहां अचानक बीमारी या मेडिकल इमरजेंसी होने पर इलाज का खर्च आर्थिक रूप से भारी पड़ सकता है। राजस्थान पुलिस की राज्य विशेष शाखा ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर यूएई जाने वाले और वहां पहले से रह रहे भारतीय नागरिकों को पर्याप्त चिकित्सा बीमा करवाने की सलाह दी है।

विज्ञापन

राज्य विशेष शाखा की ओर से 18 नवंबर को जारी परामर्श में बताया गया है कि भारतीय दूतावास और अबू धाबी, दुबई तथा उत्तरी अमीरात स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावासों के सामने ऐसे मामले आए हैं, जिनमें भारतीय नागरिकों को अचानक बीमारी या मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा। पर्याप्त बीमा कवर नहीं होने के कारण उन्हें भारी अस्पताल बिल चुकाने पड़े। कई मामलों में यह खर्च मरीज और उसके परिवार की आर्थिक क्षमता से भी बाहर हो गया।

विज्ञापन

सिर्फ बीमा नहीं, इन खर्चों का कवर भी जरूरी

राजस्थान पुलिस ने यूएई घूमने या किसी अन्य उद्देश्य से जाने वाले भारतीयों को यात्रा शुरू करने से पहले पर्याप्त चिकित्सा बीमा लेने की सलाह दी है। एडवाइजरी के अनुसार, बीमा पॉलिसी में अचानक होने वाली बीमारी और मेडिकल इमरजेंसी के इलाज का खर्च शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही भारत वापस लाने की स्थिति में होने वाला मेडिकल रिपैट्रिएशन खर्च और कैशलेस उपचार की सुविधा भी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: थाने में धूप-बारिश से खराब हो रही थी बाइक, हाईकोर्ट ने कहा- खुले में वाहन सड़ने नहीं दे सकते

यूएई में नौकरी करने वाले भारतीय भी रहें सतर्क

यह सलाह केवल पर्यटकों के लिए नहीं है। यूएई में रोजगार वीजा पर काम कर रहे भारतीयों और वहां परिवार के साथ डिपेंडेंट वीजा पर रह रहे लोगों को भी अपना मौजूदा बीमा कवर जांचने के लिए कहा गया है।

पुलिस ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि उनकी पॉलिसी यूएई में होने वाले चिकित्सा खर्चों के साथ जरूरत पड़ने पर भारत वापस लाने के खर्च को भी कवर करती हो। केवल बीमा होने से पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलती, बल्कि उसमें मिलने वाली सुविधाओं और कवरेज की सीमा को समझना भी जरूरी है।

भारतीय दूतावासों के सामने आए मामलों के बाद एडवाइजरी

राज्य विशेष शाखा ने यह परामर्श विदेश में भारतीय नागरिकों को आने वाली चिकित्सा संबंधी परेशानियों को देखते हुए जारी किया है। इसका उद्देश्य यूएई जाने और वहां रह रहे भारतीयों को समय रहते सावधान करना है, ताकि अचानक बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में इलाज के खर्च के कारण उन्हें और उनके परिवार को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed