Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Elections Record 20.86 Percent Voting Till 10 AM Tijara Leads

राजस्थान पंचायत चुनाव : सुबह 10 बजे तक 20.86% मतदान, तिजारा में सबसे ज्यादा वोटिंग

Thu, 05 Nov 2026 11:15 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 05 Nov 2026 11:15 AM IST
सार

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सुबह दस बजे तक प्रदेश की 116 पंचायत समितियों में 20.86 प्रतिशत मतदान हुआ। तिजारा में सबसे ज्यादा 28.36 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जबकि मांगरोल और कल्याणपुर में सबसे कम 13.94 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Elections Record 20.86 Percent Voting Till 10 AM Tijara Leads
राजस्थान पंचायत चुनाव।

विस्तार

 राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक प्रदेश की 116 पंचायत समितियों में औसतन 20.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शुरुआती तीन घंटों में ग्रामीण मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। खैरथल-तिजारा जिले की तिजारा पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 28.36 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं बारां की मांगरोल और उदयपुर की कल्याणपुर पंचायत समिति में सबसे कम 13.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

इस चरण में प्रदेश के 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच चुने जा रहे हैं। इसके लिए 116 पंचायत समितियों के 34,218 वार्डों में मतदान कराया जा रहा है। ग्रामीण मतदाता बैलेट पेपर के जरिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना शुरू होगी और देर रात तक नतीजे आने की संभावना है।

विज्ञापन

तिजारा में सबसे ज्यादा, मांगरोल और कल्याणपुर में सबसे कम मतदान

सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों में खैरथल-तिजारा जिले की तिजारा पंचायत समिति 28.36 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही। इसके अलावा चूरू की सिद्धमुख में 26.68 प्रतिशत, बालोतरा की गुढ़ामालानी में 26.62 प्रतिशत, बीकानेर की रीडी में 26.59 प्रतिशत और खैरथल-तिजारा की किशनगढ़बास में 26.45 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर बारां की मांगरोल और उदयपुर की कल्याणपुर पंचायत समिति में सबसे कम 13.94 प्रतिशत वोट पड़े। उदयपुर की ऋषभदेव में 13.95 प्रतिशत, टोंक की पचेवर में 14.47 प्रतिशत, डीग की पहाड़ी में 14.50 प्रतिशत और बारां की अंता में 14.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।



यह भी पढें- राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम: माउंट आबू, फतेहपुर में चलने लगीं सर्द हवाएं, बाकी शहरों पारा 15 डिग्री से उपर

जयपुर की पांच पंचायत समितियों में मतदान की स्थिति

जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों में सुबह 10 बजे तक कोटखावदा में सबसे ज्यादा 23.91 प्रतिशत मतदान हुआ। माधोराजपुरा में 23.45 प्रतिशत, फागी में 21.83 प्रतिशत, चाकसू में 21.72 प्रतिशत और सांगानेर में 21.62 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed