फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Panchayat Elections 2026: Alwar Leads Zila Parishad Nominations, 10,519 Candidates in Fray

राजस्थान पंचायत चुनाव: नामांकन में अलवर सबसे आगे, जिला परिषद की 586 सीटों पर 2,629 उम्मीदवार मैदान में

Wed, 14 Oct 2026 07:09 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 14 Oct 2026 07:09 AM IST
सार

राजस्थान पंचायत चुनाव में जिला परिषद की 586 सीटों पर 2,629 और पंचायत समितियों की 1,806 सीटों पर 7,890 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिला परिषद में अलवर में सबसे ज्यादा और राजसमंद में सबसे कम नामांकन दाखिल हुए।

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Elections 2026: Alwar Leads Zila Parishad Nominations, 10,519 Candidates in Fray
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

 राजस्थान में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दो दिनों में उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में शुरुआती दो दिनों तक नामांकन की रफ्तार धीमी रही, लेकिन तीसरे और चौथे दिन बड़ी संख्या में पर्चे दाखिल हुए। जिला परिषद की 586 सीटों के लिए 2,629 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 104 पंचायत समितियों की 1,806 सीटों पर 7,890 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।

नामांकन के चार दिनों-8, 9, 12 और 13 अक्तूबर के आंकड़ों के अनुसार जिला परिषद चुनाव के लिए कुल 2,795 नामांकन दाखिल हुए। इस तरह प्रति सीट औसतन करीब 4.5 उम्मीदवार हैं। वहीं पंचायत समिति चुनाव में 8,624 नामांकन-पत्र भरे गए, जो प्रति सीट औसतन करीब 4.4 उम्मीदवार बैठते हैं। नामांकन-पत्रों और उम्मीदवारों की संख्या में अंतर इसलिए है, क्योंकि कुछ उम्मीदवारों ने एक से अधिक पर्चे दाखिल किए हैं।

विज्ञापन

आखिरी दिन आए जिला परिषद के 77 फीसदी नामांकन

जिला परिषद चुनाव में पहले दिन और दूसरे दिन केवल आठ-आठ नामांकन दाखिल हुए। तीसरे दिन यह संख्या बढ़कर 635 और चौथे दिन 2,144 पहुंच गई। यानी कुल नामांकनों में करीब 77 फीसदी पर्चे आखिरी दिन दाखिल किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत समिति चुनाव में भी यही तस्वीर रही। पहले दिन सात और दूसरे दिन 34 नामांकन आए। तीसरे दिन 2,912 और चौथे दिन 5,671 नामांकन दाखिल हुए।  इसकी बड़ी वजह यह रही कि कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की। अंतिम दिन प्रत्याशियों को सीधे सिंबल दिए गए। इसके चलते ज्यादातर प्रत्याशी सिंबल की आस में पहले नामांकन भरने से बच रहे थे।


यह भी पढें- राजस्थान: गहलोत बोले-किसानों को पानी नहीं, गौशालाओं को अनुदान नहीं; चुनाव में जनता भाजपा से हिसाब मांगेगी

जिला परिषद: अलवर में सबसे ज्यादा नामांकन

जिला परिषद की सीटों के लिए नामांकन में अलवर सबसे आगे रहा। यहां 39 सीटों पर 269 नामांकन दाखिल हुए और 256 उम्मीदवार मैदान में हैं। जयपुर 234 नामांकनों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। नागौर, भीलवाड़ा और बीकानेर भी सबसे ज्यादा नामांकन वाले जिलों में शामिल हैं।

सबसे ज्यादा नामांकन वाले पांच जिले

जिला

सीटें

नामांकन

उम्मीदवार

अलवर

39

269

256

जयपुर

57

234

223

नागौर

37

218

198

भीलवाड़ा

45

216

203

बीकानेर

41

215

207

राजसमंद और कोटा में सबसे कम नामांकन

जिला परिषद चुनाव में सबसे कम नामांकन राजसमंद और कोटा में दाखिल हुए। राजसमंद में 29 सीटों के लिए 92 नामांकन आए, जबकि कोटा में 25 सीटों पर 93 नामांकन हुए। झालावाड़, सिरोही और अजमेर भी सबसे कम नामांकन वाले पांच जिलों में शामिल हैं।

सबसे कम नामांकन वाले पांच जिले

जिला

सीटें

नामांकन

उम्मीदवार

राजसमंद

29

92

89

कोटा

25

93

88

झालावाड़

33

126

122

सिरोही

27

137

127

अजमेर

33

138

130

पंचायत समिति: रेनी और कठूमर में सबसे ज्यादा नामांकन

पंचायत समिति चुनाव में अलवर जिले की रेनी समिति सबसे आगे रही। यहां 273 नामांकन दाखिल हुए, जबकि कठूमर में 271 नामांकन आए। इसके बाद नागौर की मुंडवा पंचायत समिति में 216, भीलवाड़ा की कोटड़ी में 164 और फलौदी की बाप पंचायत समिति में 148 नामांकन दर्ज किए गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed