फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan panchayat election schedule change dhanteras voting polling parties

राजस्थान: पंचायत चुनाव की तारीखों में बदलाव, अब धनतेरस पर नहीं होगा मतदान; एक ही चरण में पूरी होगी वोटिंग

Tue, 06 Oct 2026 07:58 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 06 Oct 2026 07:58 AM IST
सार

राजस्थान में धार्मिक आस्था और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पंचायत चुनाव के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के कार्यक्रम में एक दिन का बदलाव किया गया है। धनतेरस के दिन मतदान नहीं होगा। हालांकि

विज्ञापन
rajasthan panchayat election schedule change dhanteras voting polling parties
धनतेरस पर नहीं होगा पंचायत चुनाव का मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पंचायत चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। धनतेरस पर्व पर मतदान नहीं होगा। धार्मिक आस्था और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पंचायत चुनाव के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के कार्यक्रम में एक दिन का बदलाव किया गया है। हालांकि मतदान की तारीखें पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही रहेंगी, जबकि पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान की तारीख एक दिन पहले कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियां अब 21  अक्तूबर को रवाना होंगी और 22  अक्तूबर को मतदान होगा। पंच-सरपंच के लिए नामांकन 23  अक्तूबर और मतदान 24  अक्तूबर को होगा। उप सरपंच का चुनाव 25  अक्तूबर को होगा।

विज्ञापन


दूसरे चरण का कार्यक्रम

दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 27  अक्तूबर को होगा और मतदान 28  अक्तूबर को होगा। पंच-सरपंच के लिए नामांकन 29  अक्तूबर, मतदान 30  अक्तूबर और उप सरपंच का चुनाव 31  अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन


तीसरे चरण में भी बदलाव

तीसरे चरण में पोलिंग पार्टियां अब 2 नवंबर को रवाना होंगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 3 नवंबर को होगा। इसके बाद पंच-सरपंच के लिए नामांकन 4 नवंबर, मतदान 5 नवंबर और उप सरपंच का चुनाव 6 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी कार्यक्रम यथावत

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनाव के घोषित कार्यक्रम में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल पहले, दूसरे और तीसरे चरण में पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान की तारीख एक दिन पहले की गई है। यह बदलाव धनतेरस पर्व को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस बदलाव के बाद चुनावी कार्यक्रम में धनतेरस के दिन मतदान की स्थिति नहीं रहेगी और संबंधित चुनावी प्रक्रिया एक दिन पहले पूरी करने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed