{"_id":"677bb28fb880f595960507bc","slug":"rajasthan-news-two-young-men-die-of-heart-attack-while-walking-in-jaipur-news-in-hindi-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: वॉक कर पार्क में बैठा और मर गया, सोते-सोते गई युवक की जान; जयपुर में हुईं ये मौतें चौंका देंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: वॉक कर पार्क में बैठा और मर गया, सोते-सोते गई युवक की जान; जयपुर में हुईं ये मौतें चौंका देंगी
Mon, 06 Jan 2025 04:08 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 06 Jan 2025 04:08 PM IST
सार
Heart Attack: जयपुर में हार्ट अटैक से मौत के दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को पार्क में वॉक कर रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं रात में सो रहे दूसरे युवक की साइलेंट अटैक आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी जयपुर में एक दिन में हार्ट अटैक से मौत के 2 मामले सामने आए हैं। मानसरोवर इलाके में रहने वाले प्रदीप गुर्जर (35) और यतींद्र जाटोलिया (23) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। प्रदीप गुर्जर रविवार को पार्क में वॉक कर रहे तभी हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। वहीं, रविवार देर रात नींद में साइलेंट अटैक आने से यतींद्र जाटोलिया की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शिप्रापथ थाना इलाके की एसएफएस कॉलोनी के सेक्टर 5 में रविवार को सुबह 7.30 बजे प्रदीप गुर्जर (35) पार्क में घूम रहे थे। घूमने के बाद पार्क में रखी हुई बैंच पर बैठे। इसके बाद जमीन पर गिर गए। शिप्रापथ थाना सीआई अमित कुमार ने बताया कि प्रदीप नाम का व्यक्ति के अचेत होने की जानकारी मिली। सूचना पर पीसीआर को मौके पर भेजा। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृतक घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
सोते-सोते हुई मौत
वहीं, मानसरोवर इलाके में शनिवार को यतींद्र जाटोलिया की नींद में साइलेंट अटैक आने से मौत हो गई थी। यतींद्र कमरा लेकर रह रहे थे। उनके बड़े भाई निरंजन ने बताया कि यतींद्र जयपुर में रहकर पढ़ाई करता था। शनिवार रात को करीब 12 बजे पढ़ाई के बाद सो सोते समय साइलेंट अटैक आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर की भी दिल का दौरा पड़ने से हुई थी मौत
इससे पहले जोधपुर में मॉर्निंग वॉक करते समय सब इंस्पेक्टर करणी दान (39) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। सब इंस्पेक्टर करणी अचेत होकर ट्रैक पर गिर पड़े। लोग उनको एम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। करणी दान साल 2014 में सब इंस्पेक्टर के पद पर पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे जोधपुर ग्रामीण की डीएसटी टीम के प्रभारी थे।
रिटायरमेंट पार्टी के दौरान पत्नी की हार्ट अटैक से मौत
राजस्थाम के कोटा में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। पति की रिटायरमेंट पार्टी के दौरान पत्नी को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पति ने अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए VRS लिया था, लेकिन पति के फेयरवेल के दौरान ही पत्नी की मौत हो गई। इस दुखद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।