{"_id":"699fc0f2f09480819f0626f8","slug":"rajasthan-news-trial-run-of-e-buses-begins-in-jaipur-from-today-will-be-tested-for-three-days-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: आज से जयपुर में ई-बसों का ट्रायल रन शुरू, तीन दिन तक होगी परख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: आज से जयपुर में ई-बसों का ट्रायल रन शुरू, तीन दिन तक होगी परख
Thu, 26 Feb 2026 09:11 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 26 Feb 2026 09:11 AM IST
सार
जयपुर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए JCTSL ने 9 और 12 मीटर इलेक्ट्रिक बसों का तीन दिवसीय ट्रायल शुरू किया। बैटरी, चार्जिंग और प्रदर्शन की जांच के बाद अंतिम मॉडल तय होगा।
विज्ञापन
ई-बस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में आज से इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू हो गया है। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (JCTSL) की ओर से गुरुवार को अग्रवाल फार्म क्षेत्र से इस ट्रायल की शुरुआत की गई, जो तीन दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
ट्रायल में दो अलग-अलग आकार की बसें शामिल की गई हैं। इनमें एक 12 मीटर लंबी और दूसरी 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बस है। परीक्षण के दौरान यात्रियों की जगह वजन रखकर बसों को चलाया जाएगा, ताकि उनकी लोड क्षमता, बैटरी परफॉर्मेंस और चार्जिंग क्षमता की सटीक जांच की जा सके।
विज्ञापन
पढ़ें: हाईकोर्ट के परिसीमन रद्द करने के फैसले के बाद निकाय चुनाव की समय-सीमा पर संशय, सुप्रीम कोर्ट का रुख
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, ट्रायल के दौरान बसों के संचालन, बैटरी बैकअप, चार्जिंग समय और शहर की सड़कों पर प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया जाएगा। परिणामों के आधार पर बसों का अंतिम मॉडल, डिजाइन और रंग तय किए जाएंगे।
ई-बसों के संचालन से शहर में प्रदूषण घटाने और यात्रियों को आधुनिक व आरामदायक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की उम्मीद है। यदि ट्रायल सफल रहता है तो जल्द ही जयपुर की सड़कों पर नई इलेक्ट्रिक बसें नियमित रूप से संचालित होती नजर आएंगी।