{"_id":"65d96816e98419e176031617","slug":"rajasthan-news-sports-council-took-possession-of-rca-and-sms-stadium-action-taken-for-non-payment-of-dues-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Controversy: आईपीएल से पहले मुश्किल में राजस्थान क्रिकेट बोर्ड, ऑफिस और SMS स्टेडियम पर लगा ताला, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Controversy: आईपीएल से पहले मुश्किल में राजस्थान क्रिकेट बोर्ड, ऑफिस और SMS स्टेडियम पर लगा ताला, जानें मामला
Sat, 24 Feb 2024 04:30 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 24 Feb 2024 04:30 PM IST
सार
40 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के कारण खेल परिषद ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और राजस्थान क्रिकेट अकादमी के ऑफिस के साथ ही एसएमएस स्टेडियम और होटल को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
आरसीए पर ताला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सालों से बकाया चल रहे 40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करने के कारण खेल विभाग से मिले निर्देश पर खेल परिषद ने कार्रवाई करते हुए आरसीए के ऑफिस, एसएमएस स्टेडियम और होटल को कब्जे में लेते हुए ताला जड़ दिया। आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने खेल परिषद द्वारा की गई इस कार्रवाई के संबंध में कहा कि सरकार बदलने के बाद जल्दबाजी में आरसीए पर कार्रवाई की जा रही है। हमें अपना पक्ष रखने के लिए सिर्फ दो दिन का वक्त दिया गया। हम इसके विरूद्ध कोर्ट में अपील करेंगे।
विज्ञापन
खेल परिषद के सचिव सोहनलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरसीए और एसएमएस स्टेडियम का एमओयू समाप्त हो गया है, जिसके चलते खेल विभाग के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। आरसीए पर पिछले कई सालों से 40 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है, जिसे लेकर कई बार नोटिस भी दिए जा चुके हैं। लेकिन इनका कोई जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मैं खुद आरसीए के पदाधिकारियों से इस मुद्दे पर बात कर चुका हूं। लेकिन उनकी तरफ से कोई पॉजीटिव संकेत नजर नहीं आया। इसके बाद ही नोटिस देकर बकाया चुकाने की मांग की गई। नोटिस भेजे जाने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने के बाद परिषद द्वारा शुक्रवार शाम यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि आरसीए और खेल परिषद के बीच स्टेडियम को लेकर हुआ एमओयू 22 फरवरी को खत्म हो गया था। इसके बाद आरसीए ने खेल परिषद से इसकी समयावधि बढ़ाने की बात की थी। लेकिन परिषद ने आरसीए की मांग को अनदेखा कर शुक्रवार को एसएमएस स्टेडियम और आरसीए एकेडमी को कब्जे में ले लिया। बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए पहले फेज के शेड्यूल के अनुसार, राजस्थान में इस बार भी तीन आईपीएल मैच होने हैं। एसएमएस स्टेडियम में होने वाले ये मैच 24 मार्च, 28 मार्च और छह अप्रैल को होंगे।
विज्ञापन