{"_id":"67851a70aabe87f358057614","slug":"rajasthan-news-soybean-purchase-deadline-extended-in-maharashtra-and-rajasthan-will-continue-till-february-4-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : महाराष्ट्र और राजस्थान में सोयाबीन खरीद की समय सीमा बढ़ी, प्रदेश में 4 फरवरी तक होगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : महाराष्ट्र और राजस्थान में सोयाबीन खरीद की समय सीमा बढ़ी, प्रदेश में 4 फरवरी तक होगी खरीद
Mon, 13 Jan 2025 07:21 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2025 07:21 PM IST
सार
राज्य सरकारों के अनुरोध पर केंद्र ने राजस्थान और महाराष्ट्र में सोयाबीन खरीद की समय सीमा बढ़ा दी है। अब प्रदेश में 4 फरवरी तक सोयाबीन की खरीद की जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों के अनुरोध पर महाराष्ट्र में सोयाबीन खरीद की समय सीमा 31 जनवरी और राजस्थान में 4 फरवरी तक बढ़ा दी है। पहले यह समय सीमा महाराष्ट्र के लिए 12 जनवरी और राजस्थान के लिए 15 जनवरी थी। यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सोयाबीन की खरीद जारी है और राज्य सरकारों के अनुरोध पर दोनों राज्यों में खरीद की समय सीमा बढ़ाई गई है। इसके अलावा तेलंगाना से 25 हजार टन अतिरिक्त सोयाबीन खरीद की भी अनुमति दी गई है, जो पहले ही अपने शुरुआती लक्ष्य 59,508 टन तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
अब तक देश भर में सोयाबीन की कुल खरीद 13.68 लाख टन तक पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र और राजस्थान में यह खरीद मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत हो रही है, जिसमें सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 4,892 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सोयाबीन खरीद रही है।
चौहान ने यह भी कहा कि वे फसल की स्थिति, खरीद प्रगति, मूल्य रुझान और मौसम की स्थिति की समीक्षा करने के लिए कृषि भवन में साप्ताहिक बैठकें करेंगे।