फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Situation Normal at Border, School and Colleges Reopen, Train, Bus, and Flight Services Resum

Rajasthan News: बॉर्डर पर हालात सामान्य, आज से खुले स्कूल- कॉलेज, ट्रेन, बस और उड़ानें भी नियमित हुईं

Tue, 13 May 2025 08:39 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 13 May 2025 08:39 AM IST
सार

सीजफायर के बाद बॉर्डर जिलों में आज से हालात पूरी तरह सामान्य हो गए हैं। हालांकि बाजारों पर से प्रतिबंध सोमवार को ही हटा लिया गया था लेकिन आज से स्कूल-कॉलेज भी खुल गए हैं। इसके साथ हवाई उड़ानों का संचालन भी सामान्य दिनों की तरह कर दिया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Situation Normal at Border, School and Colleges Reopen, Train, Bus, and Flight Services Resum
राजस्थान - फोटो : मेटा एआई

विस्तार

प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में हालात अब पूरी तरह सामान्य हो गए हैं। सीजफायर के ऐलान के बाद आज से सभी सीमावर्ती जिलों में स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान खोल दिए गए हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते सीमावर्ती जिलों में शैक्षणिक संस्थानों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। 

विज्ञापन


सोमवार देर शाम इस आदेश को वापस ले लिया गया। आज से हवाई उड़ानें भी अपने नियमित समय से संचालित होंगी। बाजारों पर से प्रतिबंध कल ही हटा लिया गया था। रेल व बस सेवाओं को भी अब पूरी तरह बहाल किया जा चुका है। बीकानेर, जैसलमेर व जोधपुर में नागरिक उड़ानों के लिए हवाई अड्डा खोल दिया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अनुसार देश भर में 32 एयरपोर्ट 15 मई तक के लिए बंद किए गए थे। इसमें राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर के एयरपोर्ट शामिल थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Railway: जोधपुर से दिल्ली के बीच वंदे भारत का सफल संचालन, जयपुर के रास्ते इस मार्ग पर पहली बार दौड़ी ट्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां भी शुरू होने वाली हैं, ऐसे में कई जिलों में पर्यटकों की आवजाही भी बढ़ेगी। इस लिहाज से भी परिवहन के साधनों का बहाल होना बाजार के लिए अच्छा है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार ड्रोन हमलों और गोलाबारी के चलते 10 मई को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने 14 मई तक के लिए 32 हवाई अड्डों से विमानों का संचालन बंद कर दिया था। इनमें राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर के अलावा अन्य राज्यों में उधमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुरा, बठिंडा, भुज, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जम्मू, जामनगर, कांडला, कांगड़ा, केशोद, किशनगढ़, कुल्लू-मनाली, लेह, लुधियाना, मुद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट, सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed