फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Sanitation workers announced strike, garbage will not be picked up in the capital

Rajasthan News: सफाईकर्मियों ने किया हड़ताल का ऐलान, राजधानी समेत पूरे प्रदेश में नहीं उठेगा कचरा

Wed, 24 Jul 2024 10:55 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 10:55 AM IST
सार

प्रदेश में सफाईकर्मियों की भर्ती में देरी के चलते राजधानी के सफाईकर्मियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। विज्ञप्ति जारी होने के बाद बार-बार नियमों में बदलाव के कारण अब तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Sanitation workers announced strike, garbage will not be picked up in the capital
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य में 24 हजार से ज्यादा पदों पर होने वाली सफाईर्मियों की भर्ती में देरी होने से वाल्मिकी समाज और संयुक्त सफाई संघ ने सामूहिक हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। प्रतिनिधियों का कहना है कि इसी साल 23 जनवरी को सरकार के साथ हुए समझौते के अनुसार भर्ती की जानी चाहिए, इन्होंने भर्ती नहीं होने तक जयपुर में कचरा नहीं उठाए जाने का ऐलान कर दिया है। कल इस संबंध में वाल्मीकि समाज और सफाईकर्मियों की संयुक्त बैठक हुई थी, जिसमें सामूहिक हड़ताल पर जाने की घोषणा की गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पिछले साल सफाईकर्मियों की भर्ती निकाली थी लेकिन भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने के बाद बार-बार नियमों में परिवर्तन के चलते भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग ने भी दो बार संशोधित विज्ञप्ति जारी की थी। वाल्मीकि समाज ने इन परिवर्तित नियमों का विरोध करते हुए हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई है, जिसकी वजह से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी। लॉटरी से भर्ती कराने के निर्णय पर भी समाज के लोगों ने ऐतराज जताया। समाज की मांग है कि सफाईकर्मियों की भर्ती समझौते के तहत मस्टररोल के आधार पर ही कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन


समाज के नेता दीपक डंडोरिया का कहना है कि पूर्व में नगरीय निकायों में सफाईकर्मी के रूप में काम कर चुके अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने का प्रावधान किया गया था। साथ ही जिन अभ्यर्थियों का कोर्ट में केस विचाराधीन है, उन्हें भी इस भर्ती में प्राथमिकता दी जानी थी लेकिन समझौते के इन बिंदुओं को दरकिनार करते हुए लॉटरी के माध्यम से भर्ती किए जाने की तैयारी की जा रही है, जो कि उचित नहीं है। डंडोरिया ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती, तब तक जयपुर शहर सहित संपूर्ण राजस्थान में सफाई कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed