फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Ramdas Athawale Says RPI to Fight Panchayat Polls in 35 Districts, BJP Tie-Up Possible

Jaipur News: रामदास अठावले का बड़ा ऐलान, 35 जिलों में पंचायत चुनाव लड़ेगी RPI, भाजपा के साथ गठबंधन के संकेत

Mon, 03 Aug 2026 07:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Aug 2026 07:59 PM IST
सार

राजस्थान दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आरपीआई प्रदेश के 35 जिलों में अपने उम्मीदवार उतारेगी और आवश्यकता होने पर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
Rajasthan News: Ramdas Athawale Says RPI to Fight Panchayat Polls in 35 Districts, BJP Tie-Up Possible
आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राजस्थान में अपना संगठन तेजी से मजबूत कर रही है और आगामी पंचायत चुनावों में प्रदेश के 35 जिलों में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता होगी, वहां भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा जाएगा।

विज्ञापन


जयपुर के खासाकोठी स्थित राज्य अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में अठावले ने कहा कि आरपीआई का संगठन राजस्थान में लगातार विस्तार कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आगामी चुनावों में एक बार फिर सरकार बनाएगा। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का लाभ एनडीए को मिलेगा।
विज्ञापन


अठावले ने NEET पेपर लीक मामले पर कहा कि सरकार ने किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा है। मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होता है और कई छात्र मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'किसी जाति से बैर नहीं'; UGC के विरोध में करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

राम मंदिर ट्रस्ट मामले की जांच जारी
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोपों पर अठावले ने कहा कि भाजपा और एनडीए किसी भी प्रकार की अनियमितता का समर्थन नहीं करते। मामले की जांच चल रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन पर जताई आपत्ति
सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद परिसर में साधु वेश में किए गए विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को विरोध प्रदर्शन का अधिकार है लेकिन संसद परिसर में संत या साधु का वेश धारण कर प्रदर्शन करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने भी इस पर नाराजगी जताई है और संसद की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अठावले ने कहा कि उन्होंने संसद में असंसदीय भाषा का प्रयोग किया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बेबुनियाद आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं उस समय सदन में मौजूद थे और अमित शाह द्वारा गोली चलाने का आदेश देने का आरोप पूरी तरह गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed