Rajasthan News: राजस्थान पुलिस महकमे को जल्द मिलेगा नया मुखिया, IPS राजीव शर्मा बन सकते हैं नये DGP
1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव शर्मा इस पद के प्रबल दावेदार हैं। वे फिलहाल बीपीआरडी में डीजी के पद पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं और उन्होंने राजस्थान लौटने की सहमति दे दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पुलिस महकमें को बुधवार को नया मुखिया मिल जाएगा। डॉ. रवि प्रकाश महरड़ा के रिटायर होने के बाद अब राजीव शर्मा प्रदेश के नये DGP हो सकते हैं। राजीव शर्मा (1990 बैच) राजस्थान कैडर के सबसे वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं। वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बीपीआरडी (BPR&D) में डीजी हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने पहले ही राजस्थान आने के लिए अपनी सहमति दे दी थी।
ये भी पढ़ें- घर से निकले युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या या आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस
राजस्थान में नये डीजीपी की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार की तरफ से वरिष्ठता के आधार पर तीन नामों का पैनल तैयार कर UPSC को मंजूरी के लिए भेजा गया था। यूपीएससी ने पिछले सप्ताह ही इस पैनल को फाइनल कर राज्य सरकार को वापस भेज दिया था। इस पैनल में आईपीएस राजीव शर्मा, राजेश निर्वाण और संजय अग्रवाल के नाम शामिल थे। इनमें सबसे वरिष्ठ अधिकारी राजीव शर्मा ही थे। राजीव शर्मा ओबीसी वर्ग से आते हैं। राजेश निर्वाण (1992 बैच) वर्तमान में राष्ट्रीय विमानपत्तन सुरक्षाबल में डीजी (दिल्ली) हैं। वहीं, संजय अग्रवाल (1992 बैच) वर्तमान में राजस्थान के इंटेलिजेंस डीजी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.