{"_id":"681de7b37578c8af9603b1e0","slug":"rajasthan-news-rajasthani-film-omlo-will-premiere-at-the-cannes-film-festival-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: राजस्थानी फिल्म 'ओमलो' ने रचा इतिहास, 13 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: राजस्थानी फिल्म 'ओमलो' ने रचा इतिहास, 13 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर
Fri, 09 May 2025 05:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 09 May 2025 05:05 PM IST
सार
राजस्थान फिल्म 'ओमलो' कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। ‘ओमलो’ की कहानी एक 7 साल के मासूम बच्चे और एक ऊंट की जीवन शैली पर आधारित है। ‘ओमलो’ का प्रीमियर 13 मई 2025 को कान्स फिल्म फेस्टिवल में होगा।
विज्ञापन
राजस्थानी फिल्म ओमलो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थानी फिल्म 'ओमलो' कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। ‘ओमलो’ की कहानी एक 7 साल के मासूम बच्चे और एक ऊंट की जीवन शैली पर आधारित है। ‘ओमलो’ का प्रीमियर 13 मई 2025 को कान्स फिल्म फेस्टिवल में होगा। राजस्थान की भूमि पर उभरती कला और संस्कृति को नई पहचान देने वाली फिल्म ‘ओमलो’ ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज कर इतिहास रच दिया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल के प्रीमियर पर इस फिल्म का प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दिल्ली दौरा रद्द कर वापस लौटे शिव विधायक, कहा- हम सीमा पर तैनात सेना के जवानों के साथ खड़े हैं
विज्ञापन
‘ओमलो’ की कहानी एक सात साल के मासूम बच्चे और एक ऊंट की जीवन शैली पर आधारित है। फिल्म के निर्माता और निर्देशक सोनू रणदीप चौधरी (लेखक, निर्देशक और निर्माता) ने बताया कि यह फिल्म पारिवारिक हिंसा, पितृसत्ता और पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाले मानसिक शोषण जैसे गंभीर विषयों को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पाक विस्थापितों ने गुड़ बांटकर मनाई खुशियां, कहा- हर मोर्चे पर साथ खड़े हैं
उन्होंने कहा कि फिल्म की सिनेमेटिक शैली रियलिस्टिक और रॉ सिनेमा की मिसाल है, जो दर्शकों को अंदर तक झकझोर देती है। ऊंट और बच्चे के रिश्ते के माध्यम से यह फिल्म दर्शाती है कि कभी-कभी इंसानों से ज़्यादा संवेदनशीलता जानवरों में होती है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का चयन कान फिल्म फेस्टिवल में होना राजस्थान के फिल्म उद्योग के लिए गर्व का क्षण है। यह साबित करता है कि सच्ची कहानी और ईमानदार प्रस्तुति से वैश्विक मंच पर पहचान बनाई जा सकती है।