फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Posters of 'Down with Pakistan' pasted on mosque, FIR lodged against Baba Balmukundacharya

Rajasthan News: मस्जिद पर चस्पा किए पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर, बाबा बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ FIR दर्ज

Sat, 26 Apr 2025 07:34 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 07:34 AM IST
सार

भाजपा की भगवा ब्रिगेड वाले विधायक बाबा बाल मुकुंदाचार्य के खिलाफ शनिवार को माणक चौक थाने में मुकदमा दर्ज हो गया। शुक्रवार को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में नारेबाजी और रैली के दौरान मस्जिद पर पोस्टर लगाने से विवाद भड़क गया।

विज्ञापन
Rajasthan News: Posters of 'Down with Pakistan' pasted on mosque, FIR lodged against Baba Balmukundacharya
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान देर रात बवाल हो गया। प्रदर्शन दौरान प्रदर्शनकारियों ने जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर लगा दिए। इसके लिए प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे बीजेपी विधायक बाबा बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ माणक चौक थाने में आज सुबह मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: PTI, लाइब्रेरियन व माइनिंग इंजीनियर सहित कई पदों की परीक्षाएं निर्धारित; 3 से 7 मई तक होंगी आयोजित
विज्ञापन


दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जयपुर में शुक्रवार शाम को बड़ी चौपड़ पर रैली निकाली जा रही थी। इस दौरान नारेबाजी भी हुई और प्रदर्शनकारियों ने जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर लगा दिए। इसके बाद यहां माहौल गरमा गया। विरोध में मुस्लिम पक्ष के लोग भी इकट्ठा हो गए। रात करीब 10 बजे मुस्लिम पक्ष के लोग इकट्ठा होने शुरू हुए और बड़ी चौपड़ पर नारेबाजी कर मस्जिद पर पोस्टर लगाने का विरोध करना शुरू कर दिया। वहीं पहलगाम आतंकी हमले का विरोध करने वाले लोग भी वहां जमा होने शुरू हो गए और देखते ही देखते तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर प्रशासन ने भी स्थिति को भांपते हुए यहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। इधर कांग्रेस विधायक रफीक खान और अमीन कागजी भी मौके पर पहुंचे। अमीन कागजी ने बताया कि यह समाज का विरोध प्रदर्शन नहीं बल्कि सर्वसमाज का प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ हैं लेकिन जिस तरह से माहौल बनाकर उकसाया गया वह ठीक नहीं था। इसलिए बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

क्या बोले बालमुकुंदाचार्य

मामले में बाबा बालमुकुंदाचार्य का कहना है कि यह विवाद पाकिस्तान मुर्दाबाद बोलने के पक्ष का है या विपक्ष का। एक विशेष वर्ग सिर्फ पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर से नाराज हो रहा है, यह समझ नहीं आया। हमने तो पोस्टर हर जगह लगाए। हमने पोस्टर बड़ी चौपड़ पर सुलभ शौचालय पर लगाया, बड़ी चौपड़ स्थित गणेश मंदिर के बाहर जो सीढ़ियां हैं जहां चप्पल-जूते खुलते हैं वहां लगाया। वहां-वहां पोस्ट लगाए, जहां आदमी चप्पल-जूते खोलता है। इसमें उन्हें क्या आपत्ति है। हां, पाकिस्तान के पक्ष वाले लोग इसमें विरोध कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed