फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Offline sale of IPL tickets will start from April 5, students will get big discount

Rajasthan News: 5 अप्रैल से शुरू होगी आईपीएल के टिकटों की ऑफलाइन बिक्री, स्टूडेंट्स को मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

Wed, 02 Apr 2025 02:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 02 Apr 2025 02:16 PM IST
सार

आईपीएल 2025 को लेकर 5 अप्रैल से टिकटों की ऑफलाइन बिक्री शुरू होने वाली है। इस साल टिकटों की कीमतों में खासा इजाफा हुआ है लेकिन इस सबके बीच मैच देखने वाले स्टूडेंट्स को बड़ा फायदा मिलने वाला है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Offline sale of IPL tickets will start from April 5, students will get big discount
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में आईपीएल 2025 के मैच देखने के इच्छुक क्रिकेटप्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने घोषणा की है कि 5 अप्रैल से सवाई मानसिंह स्टेडियम के ऑफलाइन काउंटरों से टिकटों की बिक्री शुरू की जाएगी। इस साल टिकटों की कीमतों में पिछले सीजन की तुलना में इजाफा किया गया है।

विज्ञापन


स्टूडेंट्स को 1500 रुपये वाला टिकट 500 में

आईपीएल 2025 में जयपुर में खेले जाने वाले मैचों के लिए स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी गई है। राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने बताया कि स्टूडेंट्स को उनके आईडी कार्ड पर विशेष छूट दी जाएगी। जिन टिकटों की मूल कीमत 1500 रुपये होगी, वे स्टूडेंट्स के लिए मात्र 500 रुपये में उपलब्ध होंगी। हालांकि ये छूट केवल ऑफलाइन टिकट खरीदने पर ही मान्य होगी। सबसे सस्ते टिकट की कीमत 1500 रुपये (स्टूडेंट्स के लिए 500 रुपये) और 
विज्ञापन

सबसे महंगे टिकट की कीमत 20,000 रुपये रखी गई है। पिछले साल की तुलना में अधिकांश कैटेगरी में 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, रॉयल बॉक्स पिछले सीजन में 6000 रुपये का था जो कि इस बार 9000 रुपये कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध

राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने बताया कि ऑफलाइन काउंटरों के साथ-साथ ऑनलाइन भी टिकटों की बिक्री की जाएगी। हालांकि स्टूडेंट्स के लिए छूट सिर्फ ऑफलाइन टिकट पर ही मिलेगी। टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन काउंटरों की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।


जयपुर में कुल 5 मैच होंगे

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में अपने घरेलू मैदान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कुल 5 मैच खेलेगी। इनमें पहला मैच 13 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिलाफ होगा। मैचों के दौरान सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, जिसके लिए पुलिस और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की संख्या बढ़ाई जाएगी। पार्किंग को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे, ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या न हो। साथ ही पूरे स्टेडियम और उसके आसपास हाई-रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मैच में टिकट की कीमत की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने अभी तक बीकानेर रूफटॉप, सांभर लाउंज, अजमेर रूफटॉप, नॉर्थ ईस्ट लॉन, नॉर्थ वेस्ट लॉन, ईस्ट लॉन 1 और ईस्ट लॉन 2 की रेट लिस्ट जारी नहीं की है। टिकटों की कीमतें मैच की मांग के अनुसार बढ़ भी सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed