फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: MLA Kanwarlal Meena surrenders in court, Congress accuses speaker of bias

Rajasthan News: विधायक कंवरलाल मीणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कांग्रेस ने स्पीकर पर लगाया पक्षपात का आरोप

Wed, 21 May 2025 02:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 21 May 2025 02:56 PM IST
सार

हाईकोर्ट से 3 साल की सजा के मामले में बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कोर्ट से आदेश आने के बाद भी वे कंवरलाल मीणा की सदस्यता निरस्त नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: MLA Kanwarlal Meena surrenders in court, Congress accuses speaker of bias
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उन्हें हाईकोर्ट ने एक मामले में 3 साल की जेल की सजा सुनाई है। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मीणा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 7 मई को इस याचिका को खारिज करते हुए कंवरलाल मीणा को कोर्ट में सरेंडर करने के आदेश दे दिए थे लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर अब बीजेपी और विधानसभा अध्यक्ष को घेर रही है। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि स्पीकर कंवरलाल मीणा के मामले में पक्षपात कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Hanumangarh News: युवक की हत्या के मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन


मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अगुवाई में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल स्पीकर से मिला और कंवरलाल मीणा की सदस्यता समाप्त किए जाने को लेकर उन्हें ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में कांग्रेस ने लिखा था कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी स्पीकर ने कंवरलाल मीणा की सदस्यता समाप्त नहीं की है। ज्ञापन में कहा गया है कि विधानसभा की गरिमा बचाने के लिए उन्हें कंवरलाल मीणा की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि स्पीकर का रवैया हर मामले में पक्षपातपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने में बीजेपी ने एक पल की भी देरी नहीं की लेकिन यहां कोर्ट का आदेश आने के इतने दिनों के बाद भी स्पीकर ने कोई निर्णय नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed