{"_id":"65a648b75b0b6339430fb159","slug":"rajasthan-news-miscreants-attacked-the-young-man-with-a-rod-and-looted-12-000-kept-in-his-pocket-and-ran-away-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: बदमाशों ने युवक पर किया सरिये से हमला, जेब में रखे 12 हजार रुपये लूटकर फरार, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: बदमाशों ने युवक पर किया सरिये से हमला, जेब में रखे 12 हजार रुपये लूटकर फरार, तलाश जारी
Tue, 16 Jan 2024 02:43 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:43 PM IST
सार
Jaipur: शहर में आज कुछ बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया और जेब में रखे 12 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
मामला गोनेर रोड के आसपास का बताया जा रहा है। खो नागोरियान निवासी रिजवान खान ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि 14 जनवरी की रात कानोता से घर लौटते समय गोनेर रोड के पास दो बदमाशों ने गाड़ी रोककर उसे गाड़ी से बाहर निकाला और सरिये से उसके सिर पर वार करके जेब से 12 हजार रुपये निकाल लिए।
दोनों बदमाश उसे लहूलुहान हालत में वहीं छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके सिर में 5 टांके आए हैं।
पीड़ित ने खो नागोरियान थाने में दोनों बदमाशों के खिलाफ मारपीट व लूट का मामला दर्ज कराया है। ASI अमर सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लुटेरों की तलाश कर रही है।