{"_id":"687bd414e6f422832e07444a","slug":"rajasthan-news-major-administrative-reshuffle-in-rajasthan-91-ips-12-ias-and-142-ras-officers-transferred-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 आईपीएस, 12 आईएएस और 142 आरएएस अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 आईपीएस, 12 आईएएस और 142 आरएएस अफसरों के तबादले
Sat, 19 Jul 2025 10:51 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:51 PM IST
सार
राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 91 आईपीएस, 12 आईएएस और 142 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इतने बड़े प्रशासनिक बदलाव के कारण अफसरशाही से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में शनिवार को राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ कई अफसरों के तबादले कर दिए। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 91 आईपीएस, 12 आईएएस और 142 आरएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन
इस प्रशासनिक फेरबदल को लेकर अफसरशाही से राजनीतिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई है। खासतौर पर पुलिस महकमे में इतने बड़े स्तर पर तबादलों को लेकर चर्चा तेज है। सूत्रों की मानें तो कुछ जिलों के पुलिस अधीक्षकों की कार्यशैली और स्थानीय कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ये बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sri Ganganagar: व्यापारी को मारने आए लॉरेंस विश्नोई के शूटर, पुलिस के डर से छत से कूदे, हड्डी टूटी
विज्ञापन
इधर प्रशासनिक सेवाओं में भी कई अहम पदों पर बैठे आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले ने संकेत दिए हैं कि सरकार आगामी विधानसभा सत्र और लोक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नई रणनीति पर काम कर रही है।
बदले गए आईपीएस अधिकारियों में गौरव श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं सतर्कता के आईजी पद से हटाकर उदयपुर रेंज का आईजी बनाया गया है। भरतपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश को जयपुर रेंज आईजी बनाया गया है। राजेश मीणा (2002 बैच) को महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज बनाया गया है, वे पूर्व में उदयपुर रेंज में तैनात थे। हिंगलाजदान (2003) को राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग में आईजीपी पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि राजेन्द्र सिंह को महानिरीक्षक, अजमेर रेंज बनाया गया है, वे पूर्व में जोधपुर के पुलिस आयुक्त थे।