फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan News: Kirori Meena breaks silence regarding resignation, big announcement will be made soon

Rajasthan News: इस्तीफे को लेकर किरोड़ी मीणा ने तोड़ी चुप्पी, जल्दी ही होगा बड़ा ऐलान

Sun, 16 Jun 2024 10:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 16 Jun 2024 10:14 PM IST
सार

इन दिनों राजस्थान की सियासत में जिस प्रकार की शांति का माहौल है, उसे तूफान से पहले की शांति माना जा रहा है। दरअसल डॉ. किरोड़ी मीणा ने जिस तरह सरकार और संगठन से अपनी दूरी बनाई है, उसे देखते हुए लगता है कि वे जल्दी ही कुछ बड़ा करने वाले हैं। अपने इस्तीफे के सवाल पर चुप्पी तोड़ते हुए डॉ. मीणा ने कहा कि जो कह दिया, वह तो करना ही पड़ेगा।

विज्ञापन
Rajasthan News: Kirori Meena breaks silence regarding resignation, big announcement will be made soon
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में चुनाव हारने के बाद अपने इस्तीफे के सवाल पर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जो कहा है, वह तो करना ही पड़ेगा। डॉ. मीणा के भतीजे महवा विधायक राजेंद्र प्रधान ने भी इस मामले में कहा कि एक-दो दिन में किरोड़ीलाल मीणा उचित निर्णय लेकर जनता के बीच संदेश देंगे।

विज्ञापन


राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री ने सरकार और संगठन से अपनी दूरी बना रखी है। वे कुछ बड़ा करने वाले हैं, इसके संकेत अब मिलने लगे हैं। अपने इस्तीफे के सवाल पर किरोड़ी मीणा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जो कह दिया, वह करना पड़ेगा। इधर महवा से बीजेपी विधायक और किरोड़ीलाल मीणा के भतीजे राजेंद्र प्रधान ने भी बयान दिया है कि किरोड़ीलाल मीणा एक-दो दिन में उचित निर्णय लेकर जनता के बीच एक बड़ा संदेश देंगे।
विज्ञापन


फिलहाल दौसा और अपने जिम्मे आई अन्य सीटों से भाजपा के चुनाव हारने के बाद से किरोड़ीलाल मीणा न तो सरकारी काम कर रहे हैं और न ही वे लोकसभा चुनावों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। हालांकि लोकसभा चुनावों में हार पर पार्टी में मंथन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हार-जीत का क्या करना है, पता तो चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस भी किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे को लेकर लगातार सवाल पूछ रही है कि वे कब इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि आज ही सिरोही में एक आयोजन के दौरान उन्होंने खुद को कृषि मंत्री बताते हुए कहा कि वे राजस्थान को कृषि क्षेत्र में आगे ले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed