{"_id":"6ad0b920de2f819041072449","slug":"sensation-in-sikandra-a-month-old-skeleton-was-found-in-the-river-mud-the-deceased-was-identified-as-amar-singh-a-resident-of-dolika-dausa-news-c-1-1-noi1437-4835716-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौसा: नदी के कीचड़ में मिला महीने भर से लापता व्यक्ति का कंकाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौसा: नदी के कीचड़ में मिला महीने भर से लापता व्यक्ति का कंकाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 15 Oct 2026 06:39 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:39 PM IST
सार
दौसा जिले में एक फैक्ट्री के पास नदी के कीचड़ में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। मृतक की पहचान डोलिका गांव निवासी अमर सिंह बैरवा के रूप में हुई है। वह अगस्त से लापता था। शव की हालत देखकर मौत करीब एक महीने पहले होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्वामी नारायण फैक्ट्री के पास नदी के कीचड़ में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। शव की हालत इतनी खराब थी कि वह लगभग कंकाल में तब्दील हो चुका था और हड्डियां बाहर निकल आई थीं। सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
एक महीने से लापता था मृतक
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान डोलिका गांव निवासी अमर सिंह बैरवा के रूप में हुई है। परिजनों ने 24-25 अगस्त को सिकंदरा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अमर सिंह की मौत करीब एक महीने पहले हुई होगी। आशंका है कि शव को जंगली जानवरों ने भी नोंचा है। हालांकि, मौत के समय और परिस्थितियों की पुष्टि जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, किया हंगामा
शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस से हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। स्थिति को बिगड़ता देख मानपुर डीएसपी अशोक मीणा समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और मामले की जांच का भरोसा दिलाया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।