फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   dausa zila parishad election nandu bansiwal blesses congress candidate devangana bhandari

राजस्थान: दौसा में गजब सियासी नजारा! भाजपा के पूर्व विधायक ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद

Sat, 17 Oct 2026 07:54 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 07:54 AM IST
सार

राजस्थान के दौसा जिला परिषद चुनाव में वार्ड 19 से कांग्रेस प्रत्याशी देवांगना भंडारी के नामांकन के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक नंदू बंसीवाल ने उन्हें आशीर्वाद दिया और जीत का टीका लगाया।

विज्ञापन
dausa zila parishad election nandu bansiwal blesses congress candidate devangana bhandari
भाजपा के पूर्व विधायक ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिला परिषद चुनाव में वार्ड 19 से कांग्रेस प्रत्याशी देवांगना भंडारी के नामांकन के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना को भाजपा के पूर्व विधायक नंदू बंसीवाल ने मंच पर बुलाकर आशीर्वाद दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने देवांगना के सिर पर हाथ रखकर उन्हें जीत का टीका भी लगाया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। चर्चा इस बात को लेकर है कि भाजपा के पूर्व विधायक ने आखिर कांग्रेस प्रत्याशी को सार्वजनिक रूप से आशीर्वाद क्यों दिया?

विज्ञापन

नामांकन के दौरान पूर्व विधायक ने दिया आशीर्वाद

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी देवांगना भंडारी जिला परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक नंदू बंसीवाल भी वहां मौजूद थे। समर्थकों की भीड़ के बीच नंदू बंसीवाल ने देवांगना को अपने पास बुलाया, उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और जीत का टीका लगाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम को देखा। बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद दौसा की राजनीति में इस मुलाकात को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

विज्ञापन

आखिर क्यों चर्चा में है नंदू बंसीवाल का आशीर्वाद?

दरअसल, नंदू बंसीवाल को भाजपा का प्रभावशाली नेता माना जाता है और सिकराय क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ बताई जाती है। दूसरी ओर, देवांगना भंडारी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उनकी मां ममता भूपेश भी कांग्रेस की प्रमुख नेताओं में शामिल हैं और उन्हें भाजपा की मुखर विरोधी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में भाजपा के पूर्व विधायक का कांग्रेस प्रत्याशी को सार्वजनिक रूप से आशीर्वाद देना राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस घटनाक्रम को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं।

सामाजिक रिश्ते या भाजपा की अंदरूनी खेमेबाजी?

राजनीतिक जानकार इस घटनाक्रम के दो पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं। पहला पहलू सामाजिक संबंधों से जुड़ा है। नंदू बंसीवाल और ममता भूपेश दोनों ही बैरवा समाज से आते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नंदू बंसीवाल ने सामाजिक रिश्ते और बड़ों के आशीर्वाद की परंपरा के तहत देवांगना को आशीर्वाद दिया होगा। हालांकि, इसे लेकर उनकी ओर से किसी राजनीतिक मंशा की पुष्टि नहीं हुई है।

दूसरा पहलू भाजपा की अंदरूनी राजनीति से जुड़ा है। वार्ड 19 में भाजपा ने मधु बैरवा को अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्हें वर्तमान विधायक विक्रम बंशीवाल के खेमे से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में भाजपा के पूर्व विधायक नंदू बंसीवाल का कांग्रेस प्रत्याशी को आशीर्वाद देना पार्टी के भीतर खेमेबाजी की चर्चाओं को भी हवा दे रहा है। हालांकि, इस घटनाक्रम के आधार पर किसी राजनीतिक समर्थन या पार्टी के भीतर मतभेद की पुष्टि नहीं की जा सकती।

देवांगना बोलीं- नंदू जी मेरे पिता तुल्य, उनका आशीर्वाद मिलना सौभाग्य

नंदू बंसीवाल के आशीर्वाद को लेकर देवांगना भंडारी ने कहा कि नंदू जी उनके पिता तुल्य हैं और उनसे बड़े हैं। उनका आशीर्वाद मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। देवांगना ने कहा कि चुनाव अपनी जगह है, लेकिन बड़ों का आशीर्वाद सबसे बड़ा होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed