{"_id":"6acdca589c06c70258080358","slug":"thieves-on-the-rampage-struck-five-locations-in-a-single-night-broke-locks-on-13-school-rooms-looted-a-liquor-shop-and-even-made-off-with-16-goats-from-a-home-dausa-news-c-1-1-noi1437-4827881-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: दौसा में बेखौफ चोरों ने एक रात में पांच जगहों को बनाया निशाना, पुलिस गश्त पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: दौसा में बेखौफ चोरों ने एक रात में पांच जगहों को बनाया निशाना, पुलिस गश्त पर सवाल
Tue, 13 Oct 2026 07:39 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:39 PM IST
सार
राजस्थान के दौसा जिले के नांगल राजावतान में चोरों ने एक ही रात में पांच जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। दो सरकारी स्कूलों, उप स्वास्थ्य केंद्र, शराब की दुकान और किसान के घर को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
दौसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय।
विस्तार
दौसा जिले के नांगल राजावतान में चोर बेखौफ हो गए हैं। चोरों ने एक ही रात में पूरे इलाके में तांडव मचा दिया और 5 अलग-अलग जगहों पर बड़ी चोरियों को अंजाम देकर पुलिस की रात्रि गश्त पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। चोरों ने दो सरकारी स्कूलों, एक उप स्वास्थ्य केंद्र, एक शराब की दुकान और एक किसान के घर को निशाना बनाया है।
स्कूल में घुसकर आठ कमरों के ताले तोड़े
पहली वारदात मानपुरिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई। उप प्रधानाचार्य कुलदीप मीणा ने बताया कि सोमवार सुबह 7:30 बजे जब वे स्कूल पहुंचे तो होश उड़ गए। प्रधानाचार्य कक्ष, स्टाफ रूम, विज्ञान प्रयोगशाला, लाइब्रेरी और स्टोर रूम सहित कुल 8 कमरों के ताले टूटे पड़े थे। चोर विज्ञान प्रयोगशाला से इन्वर्टर की दो बैटरियां और प्रधानाचार्य कक्ष से सीसीटीवी की DVR चोरी कर ले गए ताकि सबूत मिट जाए।
दूसरे स्कूल से दानपेटी तक नहीं छोड़ी
दूसरी वारदात रानीवास के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हुई। यहां चोरों ने 5 कमरों के ताले तोड़ दिए। हैरानी की बात है कि चोर यहां से स्कूल की दान पेटी और प्रधानाचार्य की कुर्सी पर रखा तौलिया तक चुरा ले गए।
विज्ञापन
शराब की दुकान पर धावा, बोतलें-बैटरी-DVR चोरी
तीसरी वारदात ठीकरिया मोड़ के सामने स्थित शराब की दुकान पर हुई। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर शराब की महंगी बोतलें, इन्वर्टर की बैटरी और सीसीटीवी की DVR चोरी कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की कुछ शराब की बोतलें हिंगोटिया गांव के पास सड़क किनारे पड़ी* मिलीं, जिससे लगता है कि चोर नशे में थे।
ये भी पढ़ें- राजस्थान: बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई हथियार व आरडीएक्स की खेप, कारतूस बरामद; पंजाब के दो युवक पकड़े गए
उप स्वास्थ्य केंद्र और घर में भी चोरी
चोरों ने मानपुरिया के उप स्वास्थ्य केंद्र को भी नहीं छोड़ा और वहां का ताला तोड़ दिया। हालांकि वहां से क्या चोरी हुआ, इसकी जांच की जा रही है। सबसे हैरान करने वाली वारदात खेड़ला खुर्द गांव में हुई, जहां चोर एक घर से 10 बकरियां और उनके 6 बच्चे यानी कुल 16 बकरियां चुरा ले गए। गरीब किसान परिवार का रोजगार ही छिन गया।
पुलिस पर सवाल
एक ही रात में पांच जगह चोरी से इलाके में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्त सिर्फ कागजों में है। नांगल राजावतान और सदर थाने में मामला दर्ज हो गया है, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।