{"_id":"684fcb10f4793fe04b0b9473","slug":"rajasthan-news-ips-officer-files-case-against-chief-secretary-and-adg-in-central-administrative-tribunal-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: आईपीएस ने सीएस और एडीजी के खिलाफ खोला मोर्चा, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण में केस दर्ज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: आईपीएस ने सीएस और एडीजी के खिलाफ खोला मोर्चा, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण में केस दर्ज कराया
Mon, 16 Jun 2025 01:13 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:13 PM IST
सार
राजस्थान कैडर के आईपीएस पंकज चौधरी ने प्रदेश के मुख्य सचिव सुधांश पंत तथा एडीजी संजीव नर्जरी के खिलाफ सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में केस दर्ज करवाया है। पंकज चौधरी का आरोप है कि उनकी ग्रेडिंग जानबूझ कर कम की गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएस पंकज चौधरी एक बार फिर से चर्चाओं में आए गए हैं। राजस्थान कैडर के इस आईपीएस ने अपने वरिष्ठ एडीजी संजीव नर्जरी तथा राज्य की ब्यूरोक्रेसी के मुखिया मुख्य सचिव सुधांश पंत के खिलाफ सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में केस दर्ज करवाया है। पंकज चौधरी का आरोप है कि संजीव नर्जरी ने जान-बूझकर उनकी ग्रेडिंग कम की है। उन्होंने मुख्य सचिव को भी इस मामले में शामिल किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: गोदावरी में डूबने से राजस्थान के 5 लोगों की मौत, तेलंगाना में पवित्र स्नान के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन
पंकज चौधरी 2009 बैच के आईपीएस हैं। चौधरी आरोप है कि एडीजी संजीव नर्जरी उनसे व्यक्तिगत दुर्भावना रखते हैं, इसी वजह से उनकी ग्रेडिंग कम की है। उन्होंने कहा कि राज्य सेवा में व्यक्तिगत दुर्भावना से काम नहीं होता। यह कोई राजनीतिक क्षेत्र नहीं है। अफसर के कामकाज के प्रमाण मौजूद हैं तो फिर ग्रेडिंग कैसे कम की जा सकती है। पंकज चौधरी 2022 से कम्यूनिटी पुलिसिंग के एसपी हैं। साल 2022-23 में नियंत्रक अधिकारी एडीजी विशाल बंसल ने पंकज चौधरी के काम को बेहतरीन बताया था और उन्हें 9.11 की उत्कृष्टता ग्रेडिंग दी। पंकज की ग्रेडिंग को डीजीपी ने भी स्वीकार किया था। साल 2023-24 में एडीजी संजीव नर्जरी उनके नियंत्रक अधिकारी थे। उन्होंने चौधरी की ग्रेडिंग कम करते हुए उन्हें केवल 7 अंक दिए। वहीं साल 2024-25 मे पंकज चौधरी को 9.27 ग्रेडिंग मिली। इसी आधार पर पंकज चौधरी ने ये केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन