{"_id":"684f883eda8bcb2c4800178b","slug":"rajasthan-news-5-from-rajasthan-drown-in-godavari-river-during-holy-bath-in-telangana-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: गोदावरी में डूबने से राजस्थान के 5 लोगों की मौत, तेलंगाना में पवित्र स्नान के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: गोदावरी में डूबने से राजस्थान के 5 लोगों की मौत, तेलंगाना में पवित्र स्नान के दौरान हुआ हादसा
Mon, 16 Jun 2025 08:28 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 16 Jun 2025 08:28 AM IST
सार
तेलंगाना की गोदावरी नदी में डूबने से राजस्थान के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर को हुआ। गोताखोरों की मदद से देर शाम शवों को निकाल लिया गया। मरने वालों में 4 पाली और 1 नागौर का व्यक्ति है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के पांच लड़कों की रविवार को तेलंगाना की गोदावरी नदी में डूबने से मौत हो गई। डूबने वाले लड़कों में 4 पाली और 1 नागौर से है। यह हादसा रविवार को हुआ, जब राजस्थान के तीन परिवार वहां नदी में पवित्र स्नान को गए थे लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि पांचों युवा उसके बहाव की चपेट में आ गए। प्रशासन की टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और देर शाम 5 युवाओं के शवों को निकाल लिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kota News: मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में अचानक शावक के साथ विचरण करती दिखी MT-6 बाघिन, तस्वीर आई सामने
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आसपास के लोगों ने भी इन युवाओं को बचाने की कोशिश की थी लेकिन नदी के तेज बहाव के चलते सफल नहीं हो पाए। मरने वालों में नागौर ताऊसर के दोलसर बास के रहने वाले ऋतिक (18) तथा पाली के रहने वाले राकेश (17), विनोद (18), मदन (18) तथा भरत (18) शामिल हैं। इसमें ऋतिक के पिता चंपालाल की कच्छावा की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। बताया जा रहा है कि हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके से पवित्र स्नान के लिए राजस्थान के 3 परिवारों के 18 लोगों का यह ग्रुप गोदावरी के तट पर अम्मावरी गया था।
विज्ञापन