{"_id":"667f7930b333679aff0c8a1a","slug":"rajasthan-news-investigation-into-single-lease-case-will-be-reopened-investigation-committee-formed-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: एकल पट्टा प्रकरण की फिर खुलेगी जांच, पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: एकल पट्टा प्रकरण की फिर खुलेगी जांच, पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच समिति गठित
Sat, 29 Jun 2024 08:32 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 29 Jun 2024 08:32 AM IST
सार
राज्य सरकार ने एकल पट्टा प्रकरण की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया है। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में एकल पट्टा प्रकरण में हुई अनियमितताओं को लेकर न्यायालय से प्रकरण वापस लेने के लिए कमेटी गठित की गई थी लेकिन उसकी निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े हो गए थे।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विवादों में रहे एकल पट्टा प्रकरण की जांच सरकार ने फिर से खोल दी है। सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर एकल पट्टा प्रकरण में एक जांच समिति का गठन किया गया है। पूर्व न्यायाधीश आर.एस. राठौड़ की अध्यक्षता में इस समिति का गठन किया गया है। साथ ही गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख सचिव इस समिति के सदस्य होंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में एकल पट्टा प्रकरण में हुई अनियमितताओं पर न्यायालय से प्रकरण वापस लेने के लिए कमेटी गठित की गई थी लेकिन कमेटी में तत्कालीन यूडीएच मंत्री के कार्यालय से संबंधित अधिकारियों को शामिल किया गया था, इससे उक्त कमेटी की निष्पक्षता पर सवाल उठे थे।
विज्ञापन
पूर्व न्यायाधीश आर.एस. राठौड़ की अध्यक्षता में नवगठित समिति एकल पट्टा प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर राज्य सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।