{"_id":"6783b26282d376879b0a39fc","slug":"rajasthan-news-in-rozgar-yuva-utsav-chief-minister-bhajanlan-advised-the-opposition-to-keep-a-pen-diary-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: रोजगार युवा उत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल ने विपक्ष पर साधा निशाना, पेन-डायरी रखने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: रोजगार युवा उत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल ने विपक्ष पर साधा निशाना, पेन-डायरी रखने की दी सलाह
Sun, 12 Jan 2025 05:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:45 PM IST
सार
राजस्थान में रविवार को भजनलाल सरकार ने युवा रोजगार उत्सव मनाया। जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बिड़ला सभागार में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में कहा कि हमारी सरकार ने अब तक 47 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते सीएम भजनलाल शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में आज सभी जिलों में रोजगार उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में जयपुर के बिड़ला सभागार कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष को एक पेन और डायरी रखने की आवश्यकता है, अभी तक हमने 47 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए हैं। आज हमने 13 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी 15 हजार युवाओं की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है और उनकी सरकार हर वर्ष हिसाब देने का काम करेगी। भजनलाल शर्मा बोले कि हमने विपक्ष के विधायकों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने 31 हजार करोड़ के 76 हजार विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ऐसे महापुरुष जिन्होंने युवाओं को राहत दिखाई है। युवा दिवस पर मेरी ओर से सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं। आपको मन का दृढ़ संकल्प ही आपकी सफलता की कुंजी है। कांग्रेस सरकार पर सीएम भजनलाल शर्मा ने निशाना साधते हुए कहा कि आपने युवाओं के साथ कुठाराघात किया जो कभी नहीं भूलेंगे। हमारी सरकार पेपर लीक में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ेगी। भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने अपने विभागों से कहा है रिटायरमेंट से पहले रिक्तियों की सूचना हमारे पास होनी चाहिए। मैं विपक्ष को कहना चाहता हूं आपके लिए यह आरोप लगाने का नहीं आत्मचिंतन का समय है। हमने समान पात्रता परीक्षा की न्यूनतम अंकों की सीमा बढ़ाई। साथ ही सीईटी के वैधता को भी एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष की।