फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Hanuman's security increased citing intelligence report, Beniwal said I will go to the protest

Rajasthan News: खुफिया रिपोर्ट के हवाले से हनुमान की सुरक्षा बढ़ाई, बेनीवाल बोले- धरने में जाऊंगा

Sat, 26 Apr 2025 10:08 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 10:08 AM IST
सार

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल सरकार के खिलाफ आज बड़े आंदोलन का ऐलान कर चुके हैं लेकिन इससे पहले राज्य सरकार ने खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बेनीवाल की सुरक्षा बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Hanuman's security increased citing intelligence report, Beniwal said I will go to the protest
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

पेपर लीक को लेकर आज से जयपुर में आंदोलन शुरू करने जा रहे आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा को सरकार ने और कड़ा कर दिया है। इंटेलीजेंस ब्यूरो की खुफिया रिपोर्ट्स के आधार पर राज्य सरकार ने हनुमान बेनीवाल को जान का खतरा बताते हुए उनके घर के बाहर क्यूआरटी तैनात कर दी है। 

विज्ञापन


सरकार के इस कदम पर हनुमान बेनीवाल का कहना है कि वे इससे घबराएंगे नहीं और जनता के मुद्दों को पहले की तरह जोर-शोर से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे धरने में शामिल होंगे। गौरतलब है कि हनुमान बेनीवाल ने 2 दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस कर ऐलान किया था कि 26 अप्रैल को जयपुर में पेपर लीक को लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा था कि आरएलपी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द करवाने के लिए आंदोलन शुरू करेगी। इसके लिए जयपुर कमिश्नरेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: जैसलमेर में आतंकी हमले की आशंका, बुलेटप्रूफ जैकेट और पिस्तौल के साथ गश्त करते दिखे पुलिसकर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान सुबह 11:15 बजे इस धरने में शामिल होंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरना स्थल पर पहुंचें। हनुमान ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि जनता से किया अपना वादा भूल गई भाजपा। भाजपा ने राजस्थान के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। जो पेपरलीक के मुद्दे को हल करने को लेकर सत्ता में आए थे, वे अब अपना वादा भूल गए हैं और एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने में विफल रहे हैं।

हनुमान को मिला किरोड़ी का साथ

वहीं सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने भी हनुमान बेनीवाल के इस आंदोलन को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि वे युवाओं की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। यही नहीं किरोड़ीलाल मीणा के साथ पेपर लीक मामले में जो युवा नेता जुड़े हुए थे वे भी हनुमान बेनीवाल के साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed