Rajasthan News: डोटासरा के बिगड़े बोल, सरकार के इस मंत्री को बताया 'नमूना', सुरक्षा बढ़ा लेने की दी सलाह
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को आग्रह करूंगा कि दिलावर की सुरक्षा बढ़ा दी जाए, क्योंकि जिस तरह की भाषा का वे उपयोग कर रहे हैं, उससे हमारे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि दिलावर मंत्री नहीं, बल्कि एक "नमूने" हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हाल ही में राजस्थान की सरकार और पार्टी के भीतर नेताओं के बेटों की बढ़ती भूमिका पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि 9 महीने की सरकार में दो मुख्य बातें सामने आ रही हैं। एक तरफ ब्यूरोक्रेसी का प्रभाव बढ़ गया है और मंत्री और विधायकों की बात नहीं सुनी जा रही है। दूसरी तरफ नेताओं के बेटों का अघोषित शासन स्थापित हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं के बेटे बिना किसी अनुभव के खेल जैसे क्रिकेट में अपना भविष्य तलाश रहे हैं, जबकि उन्होंने कभी गिल्ली-डंडा भी नहीं खेला होगा। डोटासरा ने डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के बेटे का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ वही नहीं, अन्य नेताओं के बेटे भी ऐसा कर रहे हैं।
मदन दिलावर पर निशाना
डोटासरा ने राजस्थान सरकार के मंत्री मदन दिलावर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को आग्रह करूंगा कि दिलावर की सुरक्षा बढ़ा दी जाए, क्योंकि जिस तरह की भाषा का वे उपयोग कर रहे हैं, उससे हमारे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि दिलावर मंत्री नहीं, बल्कि एक "नमूने" हैं। डोटासरा ने कहा कि दिलावर बीजेपी के 5 साल शिक्षा मंत्री रहे, लेकिन इसके बावजूद पार्टी को मात्र 5 सीटें भी नहीं मिलीं।
डोटासरा ने कहा कि दिलावर जैसे विवेकहीन व्यक्तियों के बयानों पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस ने दिलावर को केवल बदतमीजी और बकवास करने के लिए छोड़ रखा है। डोटासरा ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि दिलावर जैसे व्यक्तियों पर ध्यान न दें और उन्हें बुद्धिहीन व्यक्ति करार दिया। उन्होंने दिलावर द्वारा निरीक्षण के दौरान अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का भी जिक्र किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.