{"_id":"6769563a8ee3b8ca1d06483f","slug":"rajasthan-news-education-minister-declares-11-day-winter-vacation-for-schools-resumes-on-5th-january-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: स्कूलों में 11 दिन का शीतकालीन अवकाश 25 से, 7 जनवरी को खुलेंगे स्कूल, शिक्षामंत्री ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: स्कूलों में 11 दिन का शीतकालीन अवकाश 25 से, 7 जनवरी को खुलेंगे स्कूल, शिक्षामंत्री ने की घोषणा
Mon, 23 Dec 2024 08:02 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2024 08:02 PM IST
सार
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज उदयपुर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में स्पष्ट किया कि सर्दी को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी के चलते स्कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही असमंजस की स्थिति अब खत्म हो गई है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को उदयपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्पष्ट किया कि इस बार शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहेगा, जो कि शिविरा पंचांग के अनुसार पहले ही घोषित किया गया था।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार प्रदेश में 24 दिसंबर से ठंड की तीव्रता बढ़ेगी और प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी हो चुकी है, इसे ध्यान में रखते हुए शीतकालीन अवकाश की तिथियां तय की गई हैं। अब प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से शुरू हो कर 5 जनवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने पहले शीतकालीन अवकाश के दौरान अर्द्धवार्षिक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया था, जिसमें 27 दिसंबर तक परीक्षा होनी थी। हालांकि शिक्षक संघों के विरोध के बाद विभाग ने परीक्षा के कैलेंडर में संशोधन करते हुए 24 दिसंबर के बाद की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
विज्ञापन
इधर राजस्थान में सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में भी शीतकालीन अवकाश घोषित किए जा चुके हैं, जो 25 से 31 दिसंबर तक रहेंगे। शिक्षामंत्री की शीतकालीन अवकाश को लेकर की गई यह घोषणा विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए राहत भरी मानी जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन