{"_id":"67a1a27ef052babe11033113","slug":"rajasthan-news-cabinet-minister-avinash-gehlot-s-slip-statement-against-his-own-government-created-a-ruckus-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'म्हारी तो सरकार ही पर्ची से चाले', अपनी सरकार के लिए बोले कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'म्हारी तो सरकार ही पर्ची से चाले', अपनी सरकार के लिए बोले कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, जानें मामला
Tue, 04 Feb 2025 10:46 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:46 AM IST
सार
राजस्थान की भजनलाल सरकार सोशल मीडिया पर अपने ही मंत्री के एक वीडियो पर घिरती नजर आ रही है। इसमें कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत बोलते नजर आ रहे हैं कि हमारी सरकार पर्ची से चलती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस वीडियो को ट्वीट कर सरका से सवाल पूछा है।
विज्ञापन
सरकार के कैबिनेट मंत्री मंत्री गहलोत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पर्ची सरकार का सियासी जुमला अब तक कांग्रेस ही इस्तेमाल करती नजर आती थी, लेकिन अब सरकार के मंत्री ही इस मुद्दे को लेकर बयान देने लगे हैं। सरकार के कैबिनेट मंत्री मंत्री गहलोत का सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि 'म्हारी तो सरकार पर्ची से चाले'। अविनाश गहलोत का यह बयान सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। अब कांग्रेस इस वीडियो को शेयर कर बीजेपी को निशाने पर ले रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अविनाश गहलोत के इस बयान को अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्वीटर पर साझा कर लिखा है…अब तो खुद सरकार के मंत्री कह रहे हैं… कि भाजपा सरकार पर्ची से चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह था मामला
दरअसल अविनाश गहलोत अपनी विधानसभा जैतारण के एक लाम्बिया गांव में एक कार्यक्रम में बोले थे। गहलोत बसंत पंचमी के मौके पर जैतारण विधानसभा के लाम्बिया गांव में जयमल जी जैन राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अविनाश गहलोत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने मंच पर आकर मंत्री अविनाश गहलोत को एक पर्ची थमा दी। पर्ची देखते हुए गहलोत बोले, ‘पर्ची लाए हो, म्हारी तो सरकार ही पर्ची से चाले।’
विज्ञापन
पहले बयान फिर सफाई
ये बयान वायरल होते ही मंत्री सवालों के घेरे में आ गए तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि बसंत पंचमी पर मैं अपने क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचा। मैं ज्यादातर हंसी मजाक में बात करके काम करने का प्रयास करता हूं। एक सामाजिक रूप से बातचीत करने का तरीका जो आम अमूमन हमारे क्षेत्र में होता है। उसको किसी तरीके से गलत नहीं बताया जाना चाहिए।