फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: CAA will have this effect in the state, more than 10000 will be displaced outside the scope

Rajasthan News: CAA का प्रदेश में होगा ये असर, 10 हजार से ज्यादा विस्थापित होंगे नागरिकता के दायरे से बाहर

Tue, 12 Mar 2024 10:30 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 10:30 AM IST
सार

Jaipur: केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनावों के ठीक पहले एक बड़ा फैसला करते हुए सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके चलते प्रदेश के करीब दस हजार से ज्यादा पाक विस्थापित नागरिकता के दायरे से बाहर हो जाएंगे।

विज्ञापन
Rajasthan News: CAA will have this effect in the state, more than 10000 will be displaced outside the scope
सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने सोमवार शाम सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) की अधिसूचना जारी कर दी। राजस्थान में इसका मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। सीएए की जारी अधिसूचना के मुताबिक 31 दिसंबर 2014 के बाद भारत आने वालों को नागरिकता नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


धार्मिक उत्पीड़न के आधार पर नागरिकता लेने के लिए प्रदेश में इस समय करीब 35 हजार पाक विस्थापित रह रहे हैं लेकिन नए नियम के नोटिफाई होने के बाद इनमें से करीब 10 हजार से ज्यादा लोग नागरिकता के दायरे से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


पाक विस्थापितों के लिए काम करने वाले सीमांत लोक संगठन के हिंदू सिंह सोढ़ा ने बताया कि नए नियम जारी होने के बाद खुशी और दुख दोनों हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 31 दिसंबर 2014 के बाद आने वालों को नागरिकता नहीं दी जा रही, जबकि ये लोग भी धार्मिक उत्पीड़न के आधार पर ही पाकिस्तान से पलायन कर भारत आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में सबसे ज्यादा पाक विस्थापित हिंदू शरणार्थी जोधपुर में रहते हैं। इसके अलावा जालौर- पाली, बाड़मेर, बीकानेर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी ये विस्थापित प्रवास कर रहे हैं। हालांकि इन नियमों के जारी होने के बाद नागरिकता के दायरे में आने वाले विस्थापितों की संख्या भी बड़ी है।


सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) की अधिसूचना जारी होने के बाद इन शरणार्थी शिविरों में दीये जलाकर खुशियां मनाई गईं। फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पाक शरणार्थियों ने कहा कि इस वर्ष यह उनकी दूसरी दीपावली है, पहली दीपावली उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन मनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed