{"_id":"684170746ab3d2200507885a","slug":"rajasthan-news-bjp-state-president-s-call-on-environment-day-don-t-stop-at-planting-one-tree-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पर्यावरण दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आह्वान- एक पेड़ लगाकर ना करें इतिश्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पर्यावरण दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आह्वान- एक पेड़ लगाकर ना करें इतिश्री
Thu, 05 Jun 2025 03:55 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 05 Jun 2025 03:55 PM IST
सार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भाजपा कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर कहा कि एक पेड़ लगाकर इतिश्री न करें बल्कि व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करें।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने राजधानी जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में अशोक का पौधा रोपकर पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि मानसून का आगमन वृक्षारोपण के लिए सर्वाधिक उपयुक्त समय है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि एक पेड़ लगाकर इतिश्री न करें, बल्कि व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करें और ऐसे स्थानों का चयन करें, जहां पेड़ों की कटाई की आवश्यकता न हो। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान पौधारोपण में कम श्रम और संसाधनों की आवश्यकता होती है, जिससे अधिक पौधे लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को ऐसे पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया, जो पर्यावरण के साथ-साथ मानसून को आकर्षित करने में भी सहायक हों। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ स्थानों पर ऐसे पेड़ लगे हुए हैं, जो वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं, उनका चिन्हांकन कर उन्मूलन की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Udaipur News: ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आसमान में थिरकेंगी पतंगें, कल फतहसागर के सूखे पेटे से देशभक्ति की उड़ान
जल संरक्षण पर बल देते हुए राठौड़ ने कहा कि मानसून काल में वर्षा जल का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने टांकों, बावड़ियों, तालाबों और खेतों में जल पहुंचाने वाले मार्गों को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की। राठौड़ ने स्वयं आमेर रोड स्थित जलमहल के पास पुराने काले हनुमान मंदिर परिसर की बावड़ी की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, विधायक बालमुकुंद आचार्य, भाजपा नेता रवि नैय्यर, जिलाध्यक्ष अमित गोयल, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर राठौड़ ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि यह सामाजिक और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को भी पूर्ण निष्ठा से निभाने वाला संगठन है। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा गंगा, यमुना जैसी नदियों की स्वच्छता हेतु कई परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही जनता से अपील की कि नदियों और तालाबों में शव अथवा कचरा न डालें और जल स्रोतों की पवित्रता बनाए रखें। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, नागौर जिला प्रभारी अशोक सैनी, नगर निगम हैरिटेज की उद्यान समिति अध्यक्ष पूनम शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी रजनीश चनाना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।