फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News: Patriotic Skies to Soar with 'Operation Sindoor' Kites from Dry Fatehsagar on Nirjala Ekadashi

Udaipur News: ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आसमान में थिरकेंगी पतंगें, कल फतहसागर के सूखे पेटे से देशभक्ति की उड़ान

Thu, 05 Jun 2025 01:42 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Jun 2025 01:42 PM IST
सार

कल निर्जला एकादशी के मौके पर शहर में फतहसागर के सूखे पेटे में आयोजित पतंगबाजी में ऑपरेशन सिंदूर और देश भक्ति की थीम पर बनी पतंगें आकाश में लहराने वाली हैं।

विज्ञापन
Udaipur News: Patriotic Skies to Soar with 'Operation Sindoor' Kites from Dry Fatehsagar on Nirjala Ekadashi
उदयपुर में आसमान से बिखरेगी देशभक्ति छटा

विस्तार

उदयपुर की फिजाओं में इस बार सिर्फ गर्मी नहीं, देशभक्ति की पतंगें भी तैरेंगी। शुक्रवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर फतहसागर के सूखे पेटे में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जो इससे पहले कभी नहीं देखा गया। 
विज्ञापन


लेकसिटी काईट कल्चर टीम के अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज अब्दुल कादिर अपनी टीम के साथ शाम 5 बजे से देशभक्ति पतंग महोत्सव का आयोजन करेंगे, जिसमें एक साथ 500 से अधिक पतंगें आकाश में तिरंगी छटा बिखेरेंगी। इस साल की पतंगबाजी खास है क्योंकि यहां सिर्फ कला नहीं, बल्कि गर्व की कहानी भी लिखी जाएगी। इस बार फतह सागर की हिचकोले खाती लहरों के ऊपर आसमान में ऑपरेशन सिंदूर थीम के तहत भारतीय सेना के अदम्य साहस को समर्पित पतंगें उड़ती हुई दिखाई देंगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कल रामेश्वरम के लिए रवाना होगी पहली एसी तीर्थयात्रा ट्रेन, सीएम भजनलाल शर्मा दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तरफ जहां भारत की पहली महिला परेड कमांडर सोफिया कुरैशी को समर्पित पतंगें नारी शक्ति की ऊंची उड़ान को दर्शाएंगी, वहीं व्योमिका थीम भारतीय वायुसेना की महिला फाइटर पायलट्स को नमन करती नजर आएगी। इन थीम्स पर आधारित पतंगों के साथ ही I Love Udaipur, दिलनुमा डिजाइन, कोबरा, ऑक्टोपस, लिफ्टर, बॉक्सनुमा और गोल चकरी जैसे डिजाइन भी शामिल होंगे। 500 ट्रेननुमा पतंगों की विशेष रूप से एक साथ उड़ान आसमान को रंगीन कर देगी। 

अब्दुल कादिर के साथ उनकी टीम शाहबाज, जुनैद, प्रवीन कुमार, मकबूल, जमील और सलीम भाई भी इस रोमांचकारी प्रदर्शन में शामिल होंगे। यह आयोजन सिर्फ पतंगबाजी नहीं बल्कि एक उड़ता हुआ सलाम होगा उन वीरों को जिनकी वजह से आसमान भी आजाद है।

उदयपुर में आसमान से बिखरेगी देशभक्ति छटा

उदयपुर में आसमान से बिखरेगी देशभक्ति छटा

 

उदयपुर में आसमान से बिखरेगी देशभक्ति छटा

उदयपुर में आसमान से बिखरेगी देशभक्ति छटा

 

उदयपुर में आसमान से बिखरेगी देशभक्ति छटा

उदयपुर में आसमान से बिखरेगी देशभक्ति छटा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed