फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: BJP in-charge said Vasundhara Raje's role will always remain

Rajasthan: भाजपा प्रभारी का बड़ा बयान, राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा राजे को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

Sat, 26 Oct 2024 03:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 26 Oct 2024 03:23 PM IST
सार

राजस्थान में उपचुनावों के बीच भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे की राजस्थान की राजनीति में भूमिका हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने राजस्थान की राजनीति में बहुत क्रांतिकारी परिवर्तन किया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: BJP in-charge said Vasundhara Raje's role will always remain
राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राजस्थान प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने वसुंधरा राजे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे की राजस्थान की राजनीति में भूमिका हमेशा बनी रहेगी। वसुंधरा राजे सिंधिया दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रही हैं। उन्होंने राजस्थान की राजनीति में बहुत क्रांतिकारी परिवर्तन किया है। वे केंद्र स्तर की मंत्री रही हैं। राजस्थान की बहुत लोकप्रिय नेता थीं और हैं। मुझे लगता है कि आने वाले लंबे समय तक उनकी राजस्थान की राजनीति में भूमिका रहेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


एक इंटरव्यू के दौरान भाजपा प्रभारी ने कहा कि मैं बहुत समझ बूझकर कह रहा हूं। उनकी राजस्थान में भूमिका हमेशा बनी रहेगी। पिछले दिनों जयपुर में ओमप्रकाश माथुर के अभिनंदन समारोह में वसुंधरा राजे का एक बयान काफी चर्चाओं में आया था। इसमें उन्होंने कहा था-'पीतल की लौंग मिलने पर कुछ लोग खुद को सर्राफ समझ बैठते हैं।' इस बयान पर अग्रवाल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने ने कहा कि नेताओं के एक बयान को पकड़कर उनके स्टैंड को स्थायी समझ लेंगे तो आप फंस जएंगे। तात्कालिक रिएक्शन और दीर्घकालीन स्टैंड को आप जोड़ नहीं सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले और आज की भूमिका से संतुष्ट हूं
वसुंधरा राजे जब भी मिलीं तो कहा- पहले और आज की भूमिका से संतुष्ट हूं। वसुंधरा राजे की नाराजगी की चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए अग्रवाल ने कहा- मुझसे जब भी वे मिली हैं, उन्होंने यही कहा है कि पार्टी ने मुझे 10 साल तक बतौर सीएम काम करने का अवसर दिया। मुझे मालूम है कि काम करते-करते एक समय आता है, जब आपको वरिष्ठ नेता के दौर में जाना पड़ता है। मैं पहले की राजनीतिक गतिविधि से संतुष्ट हूं। आज भी पार्टी ने जो दायित्व और भूमिका दे रखी है। उससे संतुष्ट हूं।

गौरतलब है कि भाजपा ने उपचुनावों के लिए वसुंधरा राजे को स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल किया है, लेकिन पिछले कई दिनों से राजे राजस्थान में सक्रिय नजर नहीं आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed