फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Bayana MLA Ritu Banawat Stranded in Nepal with 98 Pilgrims Amid Violent Protests

Rajasthan News:मानसरोवर यात्रा पर गईं राजस्थान की विधायक ऋतु बनावत नेपाल में फंसी, सीएम से बात की

Thu, 11 Sep 2025 06:46 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 11 Sep 2025 06:46 AM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान के बयाना से निर्दलीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के चलते फंस गई हैं। उनके साथ 98 यात्री और उनके पति ऋषि बंसल भी हैं। यात्रा दल को नेपाल के पुरांग क्षेत्र में रोक दिया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Bayana MLA Ritu Banawat Stranded in Nepal with 98 Pilgrims Amid Violent Protests
डॉ. ऋतु बनावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

Rajasthan News: नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के चलते वहां फंसे भारतीय यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीच राजस्थान के बयाना से निर्दलीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत भी नेपाल में फंसी हुई हैं। डॉ. बनावत कैलाश मानसरोवर यात्रा पर 98 श्रद्धालुओं के साथ गई थीं, जिनमें उनके पति ऋषि बंसल भी शामिल हैं। नेपाल के पुरांग क्षेत्र में स्थिति बिगड़ने के चलते यात्रा दल को वहीं रोक दिया गया है।
विज्ञापन

3 से 11 सितंबर तक थी यात्रा निर्धारित
यात्रा दल की कैलाश मानसरोवर यात्रा 3 से 11 सितंबर तक निर्धारित थी, लेकिन नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों और सड़कों के बंद होने के कारण उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने यात्रा दल को फिलहाल पुरांग में ठहरने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक से की बात
घटना की जानकारी मिलते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक ऋतु बनावत से फोन पर संपर्क किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के साथ मिलकर स्थिति की समीक्षा की और यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

नेपाल दूतावास और गृह मंत्रालय सक्रिय
नेपाल स्थित भारतीय दूतावास तथा भारत के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी स्थिति की जानकारी ली है। प्रशासनिक और कूटनीतिक स्तर पर यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी हैं। नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए विशेष सेल भी सक्रिय किया गया है।

वासुदेव देवनानी ने की अपील
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी सरकार से अपील की है कि विधायक ऋतु बनावत सहित सभी 98 यात्रियों को सकुशल भारत लाया जाए। उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में सरकार को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
गृह राज्य मंत्री बाेले राजस्थान के करीब 600 लोग नेपाल में
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि राजस्थान के करीब 600 लोग नेपाल में हैं जिनकी वापसी का प्रबंध किया जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और हम अपनी हर संभव कोशिश कर हरे हैं।

24X7 हेल्पलाइन और WhatsApp नंबर जारी
नेपाल में फंसे भारतीय नागरिक मदद के लिए राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक, कानून-व्यवस्था कार्यालय द्वारा जारी 24X7 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  •  0141-2740832

  •  0141-2741807

  •  WhatsApp: 9784942702

स्थिति पर सरकार की नजर, यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता
राजस्थान सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी यात्रियों की सुरक्षित वापसी उसकी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और हर स्तर पर समन्वय कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed