{"_id":"68189ed9d18a1eca2207645a","slug":"rajasthan-news-acb-presented-corrupt-mla-jaikrishna-patel-in-court-two-day-remand-approved-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: एसीबी ने घूसखोर विधायक जयकृष्ण पटेल को कोर्ट में पेश किया, दो दिन की रिमांड मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: एसीबी ने घूसखोर विधायक जयकृष्ण पटेल को कोर्ट में पेश किया, दो दिन की रिमांड मंजूर
Mon, 05 May 2025 04:50 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 05 May 2025 04:50 PM IST
सार
रविवार को 20 लाख रुपये की घूस लेते रंगेहाथों पकड़े गए भारत आदिवासी पार्टी के विधायक जयकृष्ण पटेल को एसीबी ने आज कोर्ट में पेश कर चार दिन की रिमांड मांगी, जिस पर कोर्ट ने दो दिन की रिमांड मंजूर की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान की राजनीति में रविवार को बड़ी हलचल मच गई जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भारत आदिवासी पार्टी के बागीदौरा से विधायक जयकृष्ण पटेल को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह पहली बार है जब राज्य विधानसभा के किसी मौजूदा विधायक को एसीबी ने ट्रैप करके पकड़ा है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद आज जयकृष्ण पटेल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां एसीबी ने चार दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल दो दिन की रिमांड मंजूर की है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पटेल को 7 मई को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'अशोक गहलोत जल जीवन मिशन घोटाले के मुख्य आरोपी, महेश जोशी सिर्फ छोटी मछली', राजेंद्र गुढ़ा का आरोप
इस मामले के बाद विधायक की विधानसभा सदस्यता पर भी सवाल उठने लगे हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्पष्ट किया कि सदस्यता पर निर्णय कोर्ट से सजा तय होने के बाद ही लिया जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कर्मचारियों के लिए नियम अलग हैं और उन्हें ट्रैप होते ही 24 घंटे में निलंबित कर दिया जाता है।
विधायक की गिरफ्तारी ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं, जबकि एसीबी का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन