फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: MP student commits suicide in Kota preparing for JEE News in Hindi

Rajasthan: कोटा में MP के छात्र ने की खुदकुशी, जेईई की तैयारी कर रहा था, 24 घंटे में दो बच्चों ने की आत्महत्या

Thu, 09 Jan 2025 03:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 09 Jan 2025 03:49 PM IST
सार

MP Student Commits Suicide In Kota: शहर में छात्रों की सुसाइड रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी 24 घंटे में हुईं दो आत्महत्याओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Rajasthan: MP student commits suicide in Kota preparing for JEE News in Hindi
घरेलू कलह में महिला ने की आत्महत्या

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में 24 घंटे के अंदर दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली। छात्रों की सुसाइड से शहर में हड़कंप मच गया है। बुधवार देर शाम विज्ञान नगर इलाके में रहने वाले एक छात्र ने खुदकुशी कर जान दे दी। मृतक छात्र अभिषेक लोढ़ा मध्य प्रदेश के गुना जिले का रहने वाला था। वह कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। बता दें कि इससे पहले मंगलवार रात को जवाहर नगर इलाके में हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नीरज ने भी आत्महत्या कर ली।  

विज्ञापन


पंखे पर नहीं लगा हुआ हैंगिंग डिवाइस
अभिषेक लोढ़ा द्वारा सुसाइड करने के मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। छात्र ने जिस कमरे में आत्महत्या की, उसमें लगे पंखे पर हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा था। जिला प्रशासन ने  हैंगिंग डिवाइस लगाने को लेकर सभी हॉस्टल्स और पीजी में सख्ती से आदेश जारी किए हैं। इसके बाद भी इस तरह की लापरवाही बरती जा रही है। पुलिस छात्र के दोस्तों से उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


दो छात्रों की सुसाइड से प्रशासन की बढ़ी चिंता
शहर में छात्रों की सुसाइड रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी लगातार छात्रों के बीच जाकर उन्हें पढ़ाई को लेकर प्रेरित करते हैं। इसके बाद भी छात्र मानसिक तनाव से नहीं उभार पा रही है। आत्महत्या के मामले प्रशासन के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed