{"_id":"647bf127ec608c9fa3092e55","slug":"rajasthan-more-than-37-thousand-challans-were-issued-in-a-day-for-not-wearing-helmets-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ एक्शन में राजस्थान पुलिस, एक दिन में काटे 37 हजार से अधिक चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ एक्शन में राजस्थान पुलिस, एक दिन में काटे 37 हजार से अधिक चालान
Sun, 04 Jun 2023 07:36 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 04 Jun 2023 07:36 AM IST
सार
राजस्थान में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने शनिवार को पूरे प्रदेश में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के तहत एक दिन में पूरे प्रदेश में 37 हजार 771 दोपहिया वाहन चालकों का चालान किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों और सवारी की होने वाली मौत में कमी लाने के लिए शनिवार को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ संचालित एक दिवसीय सघन अभियान के तहत 37 हजार 771 दोपहिया वाहन चालकों का चालान किया गया। अतिरिक्त महानिदेशक यातायात वीके सिंह ने बताया कि अभियान में आमजन के व्यापक सहयोग मिला और अधिकांश वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए मिले।
विज्ञापन
वीके सिंह ने भीषण गर्मी के बावजूद यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा प्रदेश भर में किए गए अच्छे कार्यों की सराहना की एवं भविष्य में भी इसी प्रकार लगन और निष्ठा के साथ कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सभी दोपहिया वाहन चालकों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए स्वयं की सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से उपयुक्त गुणवत्ता का हेलमेट पहनने का आग्रह किया। साथ ही अभिभावकों से अपने बच्चों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन