फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan : Major Changes Expected in NFSA List, Notice to Be Issued for Car and House Owners

Rajasthan News : राजस्थान में NFSA सूची में बड़े बदलाव की तैयारी, कार और अपना घर है तो जारी होगा नोटिस

Wed, 29 Jan 2025 09:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 29 Jan 2025 09:29 PM IST
सार

राज्य सरकार जल्द ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में बड़े बदलाव करेगी। इसके लिए पात्र लोगों के नाम जोड़े जाने के लिए 26 जनवरी से पोर्टल खोल दिया गया है। जिन लोगों के पास अपनी कार और घर है उन्हें इस सूची से बाहर किया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan : Major Changes Expected in NFSA List, Notice to Be Issued for Car and House Owners
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) की सूची में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। इसके लिए सरकार ने 26 जनवरी से पोर्टल खोल दिया है ताकि पात्र लोगों के नाम जोड़े जा सकें। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि सरकार इस बार 40 लाख से ज्यादा नए नाम सूची में जोड़ने की योजना बना रही है।

विज्ञापन


केवाईसी नहीं कराने वालों पर होगी कार्रवाई

31 मार्च 2025 के बाद उन लोगों के नाम सूची से हटा दिए जाएंगे, जिन्होंने केवाईसी नहीं करवाई है। मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि फिलहाल 52 लाख से ज्यादा लोग केवाईसी नहीं करवा पाए हैं। सरकार ने उन्हें 31 मार्च तक का समय दिया है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि जो लोग इस योजना के पात्र नहीं हैं, उन्हें नैतिकता के आधार पर योजना से बाहर हो जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो सरकार अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि जिनके पास कार या अपना घर है, वे इस योजना के पात्र नहीं माने जाएंगे और उन्हें नोटिस भी जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली गहलोत सरकार के दौरान आए 11 लाख से ज्यादा लंबित आवेदनों की भी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही पात्र व्यक्तियों के नाम सूची में जोड़े जाएंगे। मंत्री गोदारा ने कहा कि इसके लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है।

राज्य की जनसंख्या के अनुपात में केंद्र सरकार 4 करोड़ 46 लाख 61,960 लोगों के लिए गेहूं का आवंटन करती है। वर्तमान सूची में 4 करोड़ 34 लाख 98,057 लोग लाभ ले रहे हैं। अब सरकार के पास 11 लाख 63 हजार 903 नए नाम जोड़ने की गुंजाइश है।


मंत्री गोदारा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ देना है। योजना की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए सख्त जांच की जाएगी ताकि सही लोगों को इसका फायदा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed