फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Madan Rathore took a dig at Ashok Gehlot by praising PM Modi

Rajasthan: ‘उन्हें PM मोदी का काम नहीं दिखता तो चश्मा बदलें’, दूर की नजरें कमजोर है…गहलोत पर मदन राठौड़ का तंज

Thu, 23 Jan 2025 06:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 23 Jan 2025 06:22 PM IST
सार

Rajasthan: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान 'जुमला बन गई मोदी की गारंटी' पर पलटवार किया है। मदन राठौड़ ने कहा कि पूरी दुनिया में पीएम मोदी ने देश का नाम किया। गहलोत अपनी झूठी राजनीति से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan: Madan Rathore took a dig at Ashok Gehlot by praising PM Modi
मदन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसरोवर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और भजनलाल सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शिविर का शुभारंभ किया। राठौड़ ने राज्य सरकार की एक साल की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस मौके पर मदन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत भी की। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के सोशल मीडिया पर ट्वीट 'जुमला बन गई मोदी की गारंटी' को लेकर पूछे गए सवाल पर मदन राठौड़ ने कहा कि केंद्र मोदी सरकार आने से पहले प्रतिभाएं पलायन करके दूसरे देशों में जा रही थी। पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया का प्रयास शुरू किया।

विज्ञापन

विज्ञापन


वहीं पीएम मोदी ने ये भी कहा कि हम रॉ मेटेरियल एक्सपोर्ट नहीं करेंगे, हमारे यहां का उत्पादन निर्यात नहीं करेंगे। इससे भारत के प्रति व्यक्ति की आय बढ़ेगी। पूर्व सीएम गहलोत इस बात को पकड़ नहीं कर पा रहे हैं। अपनी झूठी राजनीति से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उनको बाहर निकलकर दुनिया देखनी चाहिए कि भारत का विकास पीएम मोदी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठौड़ ने केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने हर वर्ग विकास और उत्थान के लिए कार्य किए हैं। पिछले साल पांच करोड़ गरीबों को घर दिए। पीएम मोदी रोजगार, उपलब्ध मुद्रा स्फीति को कंट्रोल करने का काम कर रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति के इलाज नि:शुल्क हो सके, इसपर भी काम कर रहे हैं। मोदी सरकार के कई काम गिनाए जा सकते हैं। ये काम गहलोत साहब को नहीं दिख रहे हैं तो चश्मा बदलना चाहिए। दूर की नजरें ठीक नहीं है।


राज्य में बाजरे की खरीद एमएसपी से नहीं करने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर मदन राठौड़ ने कहा कि श्री अन्न योजना भी पीएम मोदी की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि डोटासरा वो फुटबाल खेलते हैं, जिसमें बॉल है ही नहीं।  

कोचिंग में हादसों को लेकर बोले- चिंता की बात 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश में कोचिंग सुसाइड मामले में कहा कि ये चिंता की बात है। हमारी सरकार ने भी प्रयास किए हैं, कि बच्चों पर अत्याचार नहीं हो। कोचिंग संस्थानों के खिलाफ हमारी सरकार ने भी कदम उठाएं हैं। उन्होंने कहा कि क्लास में बच्चों की संख्या सीमित होनी चाहिए। ज्यादा संख्या हो तो समझ में नहीं आता है, ऐसे में तनाव बढ़ता है। परिजनों से भी कहना चाहूंगा कि बच्चों पर दबाव नहीं डालें। इधर मदन राठौड़ ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मुलाकात को लेकर कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया है। राजे पूर्व सीएम हैं, उपाध्यक्ष हैं, उनसे मिलना ही चाहिए। मंत्रिमंडल विस्तार पर राठौड़ ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विषय है। बजट को लेकर राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों से बातचीत कर सुझाव मांगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed