फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan leaders expressed grief over Ahmedabad Air India plane crash CM  Bhajanlal sharma cancelled programs

Ahmedabad Plane Crash: राजस्थान के नेताओं ने विमान हादसे पर जताया दुख, सीएम और पूर्व CM ने रद्द किए कार्यक्रम

Thu, 12 Jun 2025 05:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 12 Jun 2025 05:29 PM IST
सार

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को दहला दिया है। हादसे पर राजस्थान के नेताओं ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan leaders expressed grief over Ahmedabad Air India plane crash CM  Bhajanlal sharma cancelled programs
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : एएनआई / सीआईएसएफ

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एअर इंडिया के मुताबिक, विमान में हादसे के दौरान 242 यात्री सवार थे।  इनमें 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिकों के अलावा अन्य यात्री भी थे। भीषण हादसे के बाद पूरे देश में शोक है। हादसे पर राजस्थान के नेताओं ने दुख जताया है। हादसे की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। पढ़िए, भीषण विमान हादसे पर किसने क्या कहा? 

विज्ञापन

विज्ञापन


सीएम शर्मा ने कार्यक्रम ने किए रद्द, जताया दुख       
विमान हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा- गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद और चिंताजनक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की कुशलता व सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। वहीं, हादसे के मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी प्रदेश स्तर पर पार्टी के सभी कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम गहलोत ने आज और कल की सभा की रद्द, दी श्रद्धांजलि 
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विमान हादसे पर दुख जताया। प्रतापगढ़ में आयोजित सभा में पहुंचकर गहलोत ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा- आज प्रतापगढ़ में संविधान बचाओ सभा में पहुंचते हुए अहमदाबाद में दर्दनाक विमान हादसे की जानकारी मिली। सभा में आए हजारों लोगों ने इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी दिवंगत जनों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द सकुशल होने की प्रार्थना की व सभा को तत्काल रद्द किया। हम सभी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। कल शुक्रवार को बांसवाड़ा के प्रस्तावित कार्यक्रमों को भी रद्द किया जाता है।
 
ये भी पढ़ें:  तलाक की जंग और बच्चों से दूरी ने छीनी मां की मुस्कान, विवाहिता ने खाकर जहर तोड़ा दम

Rajasthan leaders expressed grief over Ahmedabad Air India plane crash CM  Bhajanlal sharma cancelled programs
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े। - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल बागड़े ने जताया शोक 
राज्यपाल  हरिभाऊ बागड़े ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान क्रेश हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मदन राठौड़ बोले- मन व्यथित है
अहमदाबाद विमान हादसे पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दुख जताया। उन्होंने कहा- अहमदाबाद विमान हादसे की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। इस त्रासदी में जिन अनमोल जीवनों की क्षति हुई, वह अपूरणीय है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। हम सब इस कठिन घड़ी में एकजुट हैं। 

Rajasthan leaders expressed grief over Ahmedabad Air India plane crash CM  Bhajanlal sharma cancelled programs
वित्त मंत्री दीया कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

डिप्टी सीएम दीया कुमारी बोलीं- हृदयविदारक घटना  
राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोशल मीडिया लिखा कि गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। विमान में यात्रा कर रहे सभी यात्रियों, पायलट और कर्मी दल के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

विधानसभा अध्यक्ष  देवनानी ने जताया दु:ख
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने विमान हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दु:ख जताया। उन्होंने दिवंगतों की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।

Rajasthan leaders expressed grief over Ahmedabad Air India plane crash CM  Bhajanlal sharma cancelled programs
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

नेता प्रतिपक्ष जूली बोले- ईश्वर सभी की रक्षा करें
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान का टेकऑफ के दौरान दीवार से टकराकर क्रैश होने का समाचार अत्यंत चिंताजनक और दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि विमान में सवार सभी 242 यात्रियों और एयरलाइंस स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित और सकुशल हों। ईश्वर सभी की रक्षा करें। 



सांसद बेनीवाल ने जताया दुख  
आरएलपी सुप्रीमों और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहे एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना हृदय को झकझोर करने वाली है। उन्होंने इस घटना से प्रभावित सभी लोगों और उनके परिवार जनों के लिए गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed