{"_id":"67722421d81d16a8d6034917","slug":"rajasthan-kotputli-borewell-rescue-update-1-5-feet-away-from-chetna-news-in-hindi-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli Borewell: चेतना के करीब पहुंची रेस्क्यू टीम, कलेक्टर घटनास्थल पर मौजूद, अस्पताल में पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli Borewell: चेतना के करीब पहुंची रेस्क्यू टीम, कलेक्टर घटनास्थल पर मौजूद, अस्पताल में पुलिस तैनात
Mon, 30 Dec 2024 11:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:11 PM IST
सार
कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में फंसी चेतना (3) को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम उसके करीब पहुंच गई है। किसी भी समय मासूम को बाहर निकाला जा सकता है। कलेक्टर मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
मासूम चेतना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में फंसी चेतना (3) को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम उसके करीब पहुंच गई है। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल इस समय मौके पर मौजूद हैं। ASP और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल और घटनास्थल से अस्पताल के रास्ते पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। मासूम चेतना को बाहर निकालते ही अस्पताल ले जाया जाएगा। एम्बुलेंस सर्विस लाइन से अस्पताल पहुंचेगी। घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर अब पुलिस सख्ती बरत रही है।
23 दिसंबर को हुआ था हादसा
बता दें कि 23 दिसंबर की दोपहर चेतना खेलते हुए बोरवेल में गिर गई थी। वह करीब 170 फीट की गहराई में फंसी थी। बोरवेल में गिरने के बाद से उसे पानी तक नहीं पहुंचाया जा सका है। इसके बाद बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कुछ दिक्कतें और आईं। मंगलवार (24 दिसंबर) शाम से वह कोई मूवमेंट भी नहीं कर रही है। अधिकारी बीते कई दिनों से उसके कैमरे की इमेज या विजुअल को भी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
23 दिसंबर को हुआ था हादसा
बता दें कि 23 दिसंबर की दोपहर चेतना खेलते हुए बोरवेल में गिर गई थी। वह करीब 170 फीट की गहराई में फंसी थी। बोरवेल में गिरने के बाद से उसे पानी तक नहीं पहुंचाया जा सका है। इसके बाद बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कुछ दिक्कतें और आईं। मंगलवार (24 दिसंबर) शाम से वह कोई मूवमेंट भी नहीं कर रही है। अधिकारी बीते कई दिनों से उसके कैमरे की इमेज या विजुअल को भी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन