फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Inaugurated and laid foundation stone of development works worth 139 crore in Jodhpur by CM Gehlot V

Rajasthan: CM गहलोत VC से जोधपुर में 139 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का किए लोकार्पण और शिलान्यास

Sun, 23 Jul 2023 06:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 23 Jul 2023 06:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुरवासियों को 139 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों की सौगातें दीं। गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरदारपुरा, सूरसागर, जोधपुर शहर और लूणी विधानसभा क्षेत्रों के 308 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
 

विज्ञापन
Rajasthan Inaugurated and laid foundation stone of development works worth 139 crore in Jodhpur by CM Gehlot V
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत ने लोक कलाकारों के आवास के सपनों को साकार करने के लिए जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लोक कला नगर आवासीय योजना, चौखा की आवेदन पुस्तिका का विमोचन भी किया। गहलोत ने समारोह में कहा कि प्रदेश के हर जिले में बहुआयामी विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। जोधपुर में सुगम, सुरक्षित सड़कों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सरंचनाओं का मजबूती से विस्तार किया जा रहा है। इस शहर का हर नजरिए से तेजी से विकास हुआ है, जिससे यह शहर देश में अग्रणी और विशेष पहचान बना चुका है। देश में जोधपुर एकमात्र ऐसा जिला है, जहां सभी तरह की विश्वस्तरीय संस्थाएं एक साथ संचालित हैं। यहां एम्स, राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल, आयुर्वेद, विधि और पुलिस विश्वविद्यालय सहित सभी प्रमुख इंस्टिट्यूट हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जोधपुर में पिछले चार साल में जनकल्याणकारी विकास कार्य हुए हैं। भविष्य में भी कोई कमी नहीं रखी जाएगी। स्थानीय आमजन की अनुशंसा पर हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, शिक्षा, कृषि तथा स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में जोधपुर के विकास पर जोधपुरवासियों को गर्व होना चाहिए। गहलोत ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा नियमित निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नए जिलों की घोषणा पर कहा कि जितने छोटे जिले होंगे, वहां उतना ही अधिक प्रशासनिक और विकास कार्य होगा।
विज्ञापन


पहले के मुकाबले बेहतर हुए विकास कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि जोधपुर में पिछले चार साल में 59 प्राथमिक विद्यालय, 75 महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, आठ महाविद्यालय और दो विश्वविद्यालय खोले गए हैं। साथ ही 163 प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक और 4321 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक में अपग्रेड किया गया है। यहां 32 आयुष हेल्थ वैलनेस सेंटर, पांच ब्लॉक आयुष हॉस्पिटल, 99 सब-सेंटर, दो उपजिला अस्पताल, पांच जिला अस्पताल और दो सेटेलाइट अस्पताल खोले गए हैं। साथ ही कई पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड किया गया है। चिकित्सा शिक्षा में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान और डेंटल कॉलेज भी खोला गया है। एमबीबीएस की 250 सीटें बढ़ाई गई हैं। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा में 1894 करोड़ रुपये व्यय कर जरूरतमंदों को संबल प्रदान किया गया है। सात औद्योगिक क्षेत्र खोलने के साथ 289 भूखंड आवंटित किए गए हैं। जोधपुर में नया वेद विद्यालय, मारवाड़ मेडिकल विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय की घोषणा इसी बजट में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिरंजीवी योजना और महंगाई राहत कैंप से राहत
गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपये का निःशुल्क इलाज और राज्य के बाहर भी ऑर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। यह योजना प्रदेशवासियों के लिए जीवनदायिनी साबित हुई है। वहीं, महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में तीन लाख से अधिक बच्चों का प्रवेश लेना उज्ज्वल भविष्य की एक सुखद तस्वीर बनाता है। साथ ही महंगाई राहत कैंपों में 1.93 करोड़ परिवार रजिस्ट्रेशन कराकर 100 यूनिट निःशुल्क घरेलू बिजली, 2000 यूनिट निःशुल्क कृषि बिजली तथा 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगस्त में अन्नपूर्णा फूड पैकेट और महिलाओं को स्मार्टफोन वितरण शुरू हो जाएगा।


जनता ने जताया आभार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
समारोह में जोधपुरवासियों ने विभिन्न क्षेत्रों में हुए कार्यों और राजस्थान राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की मांग पर महामंदिर में बन रही पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करने की भी घोषणा की। साथ ही अन्य कार्यों को भी प्राथमिकता अनुसार कराए जाने के लिए आश्वस्त किया। समारोह में राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार, उप महापौर अब्दुल करीम जानी, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, जिला कलक्टर जोधपुर हिमांशु गुप्ता, नगर निगम आयुक्त उत्सव कौशल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सात स्थानों से जोधपुरवासी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed